सब्सक्राइब करें

PHOTOS: पति 'पी कर बना हैवान', गर्भवती पत्नी को तब तक पीटा जब तक वह मर नहीं गई

टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 21 Jan 2018 08:35 AM IST
विज्ञापन
husband killed his pregnant wife
जांच पड़ताल करते फोरेंसिक टीम के लोग, आरोपी आनंद
कानपुर के बिल्हौर में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के एक गर्भवती महिला की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य जुटाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

 

Trending Videos

मां का कहना-सास के कहने पर मारी गई बेटी

husband killed his pregnant wife
आरोपी सास वाशा

बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के सांभी कालिकापुरवा गांव में शुक्रवार की रात नशे में धुत पति ने गर्भवती पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पति और सास को हिरासत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पति और सास को हिरासत में लिया

husband killed his pregnant wife
आरोपी आनंद
सांभी ग्राम पंचायत के कालिकापुरवा गांव निवासी कन्हैया लाल को बेटा आनंद उर्फ भोला राजमिस्त्री है। आनंद की शादी 18 अप्रैल 2016 को नया निवादा अलियापुर गांव निवासी रामशंकर की बेटी ज्योति संग हुई थी। रामशंकर ने पुलिस को बताया कि आनंद अक्सर उसकी बेटी से मारपीट करता था।

 

मां के गम से सूरज बेहाल

husband killed his pregnant wife
मृतका के दुधमुंहे बच्चे को लिए परिजन
शुक्रवार की रात नशे में धुत आनंद ने अपनी मां वाशा देवी की शह पर ज्योति से गाली-गलौज कर मारपीट की, जब ज्योति बेटे विवेक संग कमरे में चली गई तो रात में मां-बेटे ने लाठी-डंडों से उसकी पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
husband killed his pregnant wife
घटना के बाद रोती-बिलखती महिलाएं
पड़ोसियों को 18 माह का नाती सूरज के रोने और ज्योति के न दिखाई देने पर घटना की जानकारी हुई। एसओ के बताया कि पति आनंद, ससुर कन्हैयालाल, सास वाशा देवी और दोनों ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आनंद और वाशा देवी को हिरासत में लिया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed