सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   search video maker

Kanpur News: महिला बैंक कर्मी की वीडियो बनाने वाले की तलाश

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 04:09 PM IST
विज्ञापन
search video maker
विज्ञापन

Trending Videos
- पनकी के बैंक में महिला कर्मियों के द्वंद्व का मामला, सर्विलांस टीम लगाई
- बिठूर की महिला कर्मी के पति ने पुलिस से कहना उन्होंने नहीं बनाई वीडियो

माई सिटी रिपोर्टर
कानपुर। पनकी के निजी बैंक में चल रही दो महिला कर्मियों के द्वंद्व के मामले में नए सिरे से जांच शुरू हो गई है। पुलिस छह जनवरी 2026 को घटना का वीडियो बनाने वाले की तलाश कर रही है। उसके लिए जोन की क्राइम ब्रांच का सहयोग लिया जा रहा है। इस मामले में बैंक अधिकारियों की भूमिका की जांच की जा रही है। उनकी ओर से कोई भी फुटेज नहीं दिया गया है।
कुछ दिन पहले पनकी के निजी बैंक की विकासनगर निवासी महिला का वीडियो वायरल हो गया। उसमें वह किसी पर नाराज होते और स्वयं को एक जाति विशेष का होने का कहते दिखीं। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। दो दिन बाद ही महिला बैंक कर्मी का नया वीडियो सामने आया, जिसमें वह घटना के संबंध में जानकारी देते नजर आईं। वीडियो के अगले दिन बिठूर निवासी महिला कर्मी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इसमें उन्होंने स्वयं को जाति विशेष का और कानपुर की बेटी होने की बात कही। विकासनगर की महिला कर्मी और बैंक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। अगले दिन दोनों महिला कर्मियों ने पनकी थाने में तहरीर दी, जिसकी जांच महिला शक्ति केंद्र कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों महिलाओं को जांच के लिए बुलाया गया था, लेकिन कोई नहीं आया। महिला शक्ति केंद्र की प्रभारी वंदना ने बिठूर की महिला की शिकायत के संबंध में बैंक कर्मचारियों से जानकारी जुटाई। बैंक के अधिकारियों से फुटेज भी मांगी, लेकिन नहीं हासिल हुई। इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि घटना के तह तक जाने में वीडियो बनाने वाले की तलाश है। उससे असली वजह पता चल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed