{"_id":"5e4150038ebc3ee58d481424","slug":"dead-body-of-laborer-husband-and-wife-found-in-house-under-construction-in-auraiya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"औरैया: निर्माणाधीन मकान में मिले मजदूर दंपति के शव, सीने पर गोली के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: निर्माणाधीन मकान में मिले मजदूर दंपति के शव, सीने पर गोली के निशान
Mon, 10 Feb 2020 06:24 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 10 Feb 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया जिले के अजीतमल में साढ़ू के निर्माणाधीन मकान में मजदूर पति उसकी पत्नी का शव पड़ा मिला है। दोनों के सीने में गोली के निशान हैं। मौके पर एक तमंचा पड़ा मिला है। पुलिस का मानना है कि पत्नी से कहासुनी के बाद गोली मारकर पत्नी की हत्या करके खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दंपति एक सप्ताह पहले प्लाट खरीदने के लिए शिकोहाबाद सेे आए थे।
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इकलौती संतान होने पर उसने नशे में अपनी जमीन जायदाद बेच दी थी। सबकुछ बर्बाद होने के बाद उसकी सात वर्षीय पुत्री मुस्कान नाना के घर रह रही है। बीते कुछ सालों से शिवकुमार अपनी पत्नी निजा के साथ शिकोहाबाद में कमरा लेकर मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन कर रहा था।
घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
एक सप्ताह पहले शिवकुमार प्लाट खरीदने के लिए अपनी पत्नी के साथ साढू़ श्यामकिशोर निवासी सूर्खीपुर रमपुरा थाना अजीतमल औरैया के यहां आया था। श्याम किशोर परिवार के साथ कानपुर में रहता है। श्याम किशोर ने शिवकुमार को अपने निर्माणाधीन मकान में ठहरा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान में मिले मजदूर दंपति के शव
- फोटो : अमर उजाला
रविवार की रात नशे की हालत में पत्नी से कहासुनी होने के बाद उसने तमंचे से पहले पत्नी को गोली मार दी उसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को सुबह जब मकान में काम करने आए मजदूरों ने कमरे की खिड़की से शिवकुमार व उसकी पत्नी निजा के लहूलुहान शवों को पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी।
पुलिस अधीक्षक सुनीति, अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित, पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश नारायण पांडेय, कोतवाली निरीक्षक दिनेश कुमार बिंद सहित भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे मृतका निजा के पिता विश्राम सिंह से जानकारी की।
पुलिस अधीक्षक सुनीति, अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित, पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश नारायण पांडेय, कोतवाली निरीक्षक दिनेश कुमार बिंद सहित भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे मृतका निजा के पिता विश्राम सिंह से जानकारी की।
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान में मिले मजदूर दंपति के शव
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश नारायण पांडेय ने बताया कि मृतक शिवकुमार नशे का आदी था। वह अपने गांव में सब कुछ बेचकर शिकोहाबाद रह रहा था। अभी करीब एक हफ्ते पहले ही यहां आया था।
पति-पत्नी के बीच कुछ विवाद हुआ होगा, जिसके चलते पहले शिवकुमार ने पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी। बाद में स्वयं गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शवों के पास से एक तमंचा व खाली खोखे बरामद हुए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और अधिक स्पष्ट हो सकेगी।