{"_id":"5ab8af334f1c1bc0758b78d2","slug":"deputy-cm-keshav-prasad-and-akhilesh-yadav-in-kanpur-amar-ujala-samwad-event","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद, अखिलेश, जॉन अब्राहम, राजू, इरशाद, कीर्ति और गोपाल दास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद, अखिलेश, जॉन अब्राहम, राजू, इरशाद, कीर्ति और गोपाल दास
ईश्वर आशीष/गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 28 Mar 2018 08:56 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के पीएसआईटी कॉलेज में आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राजनीति से लेकर फिल्म मेकिंग और आध्यात्म के बारे में खुलकर बातें हुईं। इस दौरान कानपुर के विकास को लेकरऔद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने लोगों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही मंद मीलों को चालू करने के लिए सरकार काम करेगी। इसकी अलावा उन्होंने भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में बात की। इस दौरान गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि जब दंगो की बात आती है तो सपा की याद आती है। सपा की सरकार में हर तीसरे दिन दंगा होता था पर योगी सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करने और राजनीतिक विरोधियों पर लगाए गए करीब 20 हजार ऐसे मुकदमों को वापस लिया जा रहा है। सपा सरकार में कई ऐसे लोगों पर केस दर्ज हुआ जो दुनिया में नहीं थे। ऐसे मुकदमें जो लोगों पर थोपे गए थे। उन्हें वापस लिया जा रहा है।
विज्ञापन
सपा, बसपा व कांग्रेस को पता है भाजपा का मकसद
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम
गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि इस बार यूपी प्रदेश का सबसे ज्यादा चीनी उत्पादन करने वाला राज्य होगा। उन्होंने गन्ना किसानों के भुगतान पर कहा कि हम इस प्रक्रिया में लगे हैं और जल्द ही इसे पूरा करेंगे। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मार्च 2017 में यूपी में योगी जी की सरकार आई और जब से ये सरकार आई है तब से प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का क्षण-क्षण प्रदेश के विकास को समर्पित है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की पार्टी है जबकि सपा, बसपा व कांग्रेस सभी को पता है कि उनका क्या मकसद है। यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि पहली बार यूपी निवेशकों की पहली पसंद बना। जब मैंने उद्योगपतियों से बात की तो पता चला कि वो निर्णय ले चुके थे कि उन्हें यूपी नहीं आना है। पर योगी सरकार के प्रयासों के बदौलत ही निवेशक यहां आने के लिए तैयार हुए हैं। कानून-व्यवस्था में हुए सुधार के बाद ही इतनी बड़ी इंवेस्टर्स समिट सम्पन्न हुई। सतीश महाना ने कहा कि अगले तीन महीने में हम 50 हजार करोड़ रुपये के निवेश के लिए भूमि पूजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा-बसपा में ट्रांसफर-पोस्टिंग के रेट तय होते थे पर अब ऐसा नहीं
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम
डिप्टी सीएम केशव ने कहा कि पहले पांच जिलों का प्रदेश होता था। बाकी जिले तो कागज पर थे। हमें खजाना खाली मिला था। हमें एक लाख 21 सड़कें गड्ढायुक्त मिली थी। पर योगी सरकार के आने के बाद बिजली व्यवस्था में सुधार हुआ। हम ऐसी सड़के बना रहे हैं कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश सड़कों का स्वर्ग बनेगा। हम कम लागत में मजबूत सड़कें बना रहे हैं। परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जब हम सरकार में आए तो परिवहन विभाग घाटे में था। अब हम ये कह सकते हैं कि मार्च के अंत तक 100 करोड़ का फायदा होगा। आरटीओ में भ्रष्टाचार खत्म करने का काम कर रहे हैं। पहले सपा-बसपा सरकार आते ही ट्रांसफर-पोस्टिंग के रेट तय हो जाते थे पर अब ऐसा नहीं होता। आने वाले समय में परिवहन विभाग की ज्यादातर सुविधाएं ऑनलाइन हो जाएंगी। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि इस बार यूपी प्रदेश का सबसे ज्यादा चीनी उत्पादन करने वाला राज्य होगा। उन्होंने गन्ना किसानों के भुगतान पर कहा कि हम इस प्रक्रिया में लगे हैं और जल्द ही इसे पूरा करेंगे।
जनता ने उपचुनाव में हराकर 2019 में जीत का मार्ग प्रशस्त किया
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम
गोरखपुर और फूलपुर में हुई हार पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जनता ने हमें उपचुनाव में हराकर 2019 में जीत का मार्ग प्रशस्त किया है। केशव ने कहा कि विपक्ष मोदी रोको प्रतियोगिता में लगा हुआ है। वो कहते हैं कि मोदी ने कुछ किया नहीं है। अगर कुछ नहीं किया है तो सभी विपक्ष के लोग एक क्यों हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा का बेमेल गठबंधन मोदी का विजय रथ 2019 में नहीं रोक पाएगा।
बस, एक दिन स्मार्टफोन और फेसबुक से दूर रहें
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम
इंटरनेशनल लाइफ कोच गौर गोपाल दास ने कहा कि जब हम सफलता की बात करते हैं तो पहले आता है स्वास्थ्य। इसलिए सबसे जरूरी है कि शारीरिक फिटनेस के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। आज के दौर में इतनी तरक्की हो गई है कि लोग खुद के भीतर देखना भूल गए हैं। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि अगर उपवास करना है तो खाना-पीना छोड़ने की जरूरत नहीं। बस, एक दिन स्मार्टफोन और फेसबुक से दूर रहें।
भाजपा में परिवारवाद भरा पड़ा है
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में यूपी के पूर्व सीएम और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्यसभा का चुनाव 'इंतजाम' का चुनाव था। मैंने देखा कि राज्यसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ये भूल गए कि नवरात्र है और एक के बाद एक चार लड्डू खा गए। अखिलेश ने कहा कि गोरखपुर व फूलपुर का चुनाव जनता का चुनाव था, जहां हमारी जीत हुई। जबकि राज्यसभा का चुनाव इंतजाम का चुनाव था। अखिलेश यादव ने मायावती को धन्यवाद दिया और कहा कि उन्होंने गठबंधन पर सारी बातें साफ कर दी। अखिलेश ने परिवारवाद पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा में परिवारवाद भरा पड़ा है। हमने ये कहा कि डिंपल को चुनाव नहीं लड़ाएंगे। क्या भाजपा ये कहेगी कि वो परिवार में किसी को चुनाव नहीं लड़ाएंगे।
सरकार 10 करोड़ की छूट दे तो सबसे ज्यादा फिल्में यूपी में बनेंगी
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम
अखिलेश ने कहा कि परिवारवाद की खिलाफत करने वाले कम से कम ये बात कहें कि वो अपने परिवार में किसी को चुनाव नहीं लड़ाएंगे। हमारे राहुल गांधी के साथ संबंध काफी अच्छे हैं। क्योंकि हमारी उम्र लगभग बराबर है। हम उन्हें समझते हैं वो हमें समझते हैं। कांग्रेस से गठबंधन पर उन्होंने कहा कि इसका स्वरूप क्या होगा। ये अभी नहीं कह सकते।
अखिलेश बोले कि समाजवादी सरकार ने सबसे ज्यादा फिल्में टैक्सफ्री की। अगर यूपी सरकार 10 करोड़ की छूट दे दे तो सबसे ज्यादा फिल्में यूपी में ही बनेंगी। अखिलेश बोले कि हम 2017 में इसलिए हारे क्योंकि वो श्मशान-कब्रिस्तान की बात करते रहे और हम अपनी गाय की वजह से हार गए।
अखिलेश बोले कि समाजवादी सरकार ने सबसे ज्यादा फिल्में टैक्सफ्री की। अगर यूपी सरकार 10 करोड़ की छूट दे दे तो सबसे ज्यादा फिल्में यूपी में ही बनेंगी। अखिलेश बोले कि हम 2017 में इसलिए हारे क्योंकि वो श्मशान-कब्रिस्तान की बात करते रहे और हम अपनी गाय की वजह से हार गए।
हमारी गिनती करवा लो उसके हिसाब से हक और सम्मान दे दो
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम
आरक्षण पर अखिलेश बोले कि हम आरक्षण पर बात नहीं करते। हम कहते हैं कि हमारी गिनती करवा लो उसके हिसाब से हक और सम्मान दे दो। इससे पहले अखिलेश ने कहा कि मैं खाली वक्त में क्या करता हूं, ये नहीं बताऊंगा। नोटबंदी के बाद बड़े-बड़े लोग पैसे लेकर विदेश भाग गए। ये गरीबों का पैसा था। बढ़े हुए एनपीए के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार हैं। यूएस टॉप-40 सुनता हूं क्योंकि ये सुनने पर ही आप आज की युवा पीढ़ी को समझ सकते हैं। अखिलेश बोले कि 2019 के चुनाव में हम यही लेकर उतरेंगे कि पंद्रह लाख रुपये कहां हैं। किसानों की कर्जमाफी का क्या हुआ। इन्हीं सवालों से जनता समझ जाएगी।
मैने अपना ही रिकॉर्ड ब्रेक किया थाःविश्वेश्नर नंदी
देवेंद्र, विश्वेश्वर, गीता करमाकर
कानपुर में आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में जिमनास्ट कोच विश्वेश्नर नंदी और जिमनास्ट दीपा करमाकर ने जिमनास्ट को लेकर लोगों को जानकारियां दीं। कोच विश्वेश्नर नंदी ने कहा कि- मैने स्पोर्ट्स को लेकर खुद को समर्पित किया है। मैने अपना ही रिकॉर्ड ब्रेक किया था। देश के लिए खेलना और मेडल लेना खासकर ओलंपिक जैसे खेल में मेडल लेना देश के लिए गर्व की बात है। दुनिया की सबसे बड़ी खुशी यही है। मुझे 2001 में पता चला कि पैरा स्पोर्ट्स भी होता है। जब मैं ग्राउंड पर पहुंचा तो मुझे आश्वचर्य हुआ। दिव्यांग होने की वजह से लोगों ने मुझसे कई सवाल किए। जब मुझे खेल रत्न मिला था तब मुझे लगा कि खिलाड़ी को कितने बदलाव की जरूरत है।
खेल किसी का भी जीवन बदल सकता हैःदेवेंद्र झाझड़िया
देवेंद्र झाझरिया
पैरालंपियन खिलाड़ी देवेंद्र झाझड़िया ने अमर उजाला संवाद में कहा कि कि खेल किसी का भी जीवन बदल सकता है। गीता ने कहा कि दिल्ली जैसे शहर में लोग जिमनास्ट के बारे में नहीं जानते हैं अब लोग इसे समझने लगे हैं। जिमनास्ट कोच बिश्वेश्वर नंदी ने कहा कि जब मैं गीता को ट्रेनिंग दे रहा था तो बहुत डर लगता था। मुझे ऐसे लगता था कि खतरनाक ट्रेनिंग में उसे कहीं कुछ हो न जाए मुझे जेल हो जाएगी। मैने ईश्वर का नाम लेकर उसे ट्रेंड किया। मैने गीता पर जितनी मेहनत की उसकी सफलता के बाद मैं भी सक्सेस हो गया। ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन से पूरे देश में प्रशंसा पाने वाली जिम्नास्ट दीपा करमाकर ने बताया कि उन्होंने ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन के लिए अभी एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं लिया। दीपा को तराशने वाले उनके गुरू द्रोणाचार्य विजेता विश्वेश्वर नंदी ने बताया कि दीपा की सफलता का राज उनका बहुत ज्यादा गुस्सा है। वो जब तक खुद से संतुष्ट नहीं होती हैं तब तक कोशिश करती रहती हैं।
मेरे लिए अभी तक आइटम नंबरों की घंटी बजी नहींःअभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी
कीर्ति कुल्हारी
बॉलीवुड अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी ने अमर उजाला संवाद में कहा कि आने वाले समय में ऑडियंस को और बेहतर पर्फामेंस कर के दिखा सकती हूं। मेरे लिए अभी तक आइटम नंबरों की घंटी बजी नहीं है अगर आगे मुझे मौका मिलेगा तो जरूरी करूंगी। मुंबई से जूझने के अलग-अलग लेवल होते हैं। मैं पली बढ़ी मुंबई में थी, मैं गर्मियों की छुट्टी में राजस्थान जाती थी अपने रिश्तेदारों को घर वहां खूब मस्ती करते थे। गांव में दो महीने बिताना पहले बड़ा अच्छा लगता था अब जब शूटिंग में जाते हैं तो थोड़ा अजीब लगता है। मैं किसी भी तरह के व्यक्ति से कैसे भी बात कर सकती हूं। मैने कभी सोचा न था कि मैं भी कभी एक्ट्रेस बन सकती हूं।
आपको आपका कॉन्फिडेंस ही बनाताः इरशाद कामिल
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम
इरशाद कामिल ने कहा कि- आपको आपका कॉन्फिडेंस ही बनाता है। आइटम सॉन्ग होना कोई खराब बात नहीं है। सॉन्ग के बारे में अगर एटीट्यूड खराब होता है तो वो भद्दे लगते हैं। सबसे पहली मेरी फिल्म चमेली थी जिसका गाना- मन सात समंदर डोल गया, गाना लोग आज भी पसंद करते हैं। डांस बार के गाने को लोगों ने खूब सराहा। जिंदादिली बहुत जरूरी है। अपनी कला और विचारों को व्यक्त करना बहुत जरूरी है। जब मैं पहली बार मुंबई गया तो वहां मेरा एक दोस्त मिला। मैं ४ हजार रुपये कलेक्ट करके वहां पहुंचा लेकिन कोई सपोर्ट नहीं मिला। आईएसबीटी के पास तिब्बती होटल में ३-४ तिन रहा। दिल्ली से तत्काल की टिकट लेकर मैं मुंबई पहुंच गया।
हर एक शहर का एक अपना कल्चर होता है। इसके लिए क्रेश कोर्स की जरूरत पड़ती है। ये क्रैश कोर्स तीन महीने हो सकता है या तीन साल भी हो सकता है। मेरी किस्मत अच्छी थी कि मुझे जल्दी मौका मिल गया। इम्तियाज अली ने कोई पिक्चर नहीं बनाई थी। हमने सभी ने मिलकर सोचा न था फिल्म बनाई थी।
पद्मावती फिल्म के बारे में कीर्ति ने कहा कि अब अजीबोगरीब चीजें हिंदुस्तान में होने लगी हैं। अगर कोई किसी की भावना को ठेस पहुंचाता है तो उसका वैसा विरोध नहीं होना चाहिए जैसा पद्मावती के साथ हुआ। कलाकारों की भावनाओं की कद्र भी जरूरी है। इंडिया की ऑडियंस को अपनी सोच बदलनी होगी। हमें सपोर्ट की जरूरत है। यहां पर्सनल दुष्मनी हम नहीं निभाते। अपना काम करते हैं।
हर एक शहर का एक अपना कल्चर होता है। इसके लिए क्रेश कोर्स की जरूरत पड़ती है। ये क्रैश कोर्स तीन महीने हो सकता है या तीन साल भी हो सकता है। मेरी किस्मत अच्छी थी कि मुझे जल्दी मौका मिल गया। इम्तियाज अली ने कोई पिक्चर नहीं बनाई थी। हमने सभी ने मिलकर सोचा न था फिल्म बनाई थी।
पद्मावती फिल्म के बारे में कीर्ति ने कहा कि अब अजीबोगरीब चीजें हिंदुस्तान में होने लगी हैं। अगर कोई किसी की भावना को ठेस पहुंचाता है तो उसका वैसा विरोध नहीं होना चाहिए जैसा पद्मावती के साथ हुआ। कलाकारों की भावनाओं की कद्र भी जरूरी है। इंडिया की ऑडियंस को अपनी सोच बदलनी होगी। हमें सपोर्ट की जरूरत है। यहां पर्सनल दुष्मनी हम नहीं निभाते। अपना काम करते हैं।
टीवी पर मोदी जी को देखकर लगता था अब का बंद करहियोःराजू श्रीवास्तव
राजू श्रीवास्तव
राजू श्रीवास्तव ने कानपुर में हंसी के रसगुल्ले फोड़े। जो हंसे उसका घर बसे, जिसका घर बसे फिर पूछो कभी हंसे।राजू श्रीवास्तव ने कानपुर के मोहल्लों का नाम लेते हुए लोगों को खूब हंसाया। राजू ने कहा कि कानपुर शहर के मोहल्लों के नाम झकरकटी, कहां रहते हो गंदा नाला में। मैने कहा बाहर बैठो फिर एक आदमी खड़े खड़े झूम रहा है हमने कहा वो घुमनी मोहाल का है। अफीम कोठी में सब टुन्न रहते हैं। बादशाहीना का, हिंडोला, बर्रा, किदवई नगर में रहने वालों की तो बात ही निराली है। नोट बंदी पर राजू बोले की 8 नवंबर को 8 बजे मोदी जी अवतरित हुए थे। फिर बाद में टीवी पर मोदी जी को देखकर लगता था अब का बंद करहियो। कानपुर से रुपिया बहुत निकले हैं।व्हाट्सएप पर गुड मॉर्निंग के मैसेज पर राजू ने चुटीले अंदाज में कटाक्ष किया। टीवी पर रात को १२ बजे वाले विज्ञापनों पर भी खूब कॉमेडी के हंसगोले फेंके। एयर इंडिया की एयर होस्टेस कभी रिटायर क्यों नहीं होतीं। एयर होस्टेज बुआ, चाची, मौसी जैसी लगती हैं। एयर इंडिया में पैसेंजर बड़ा डरा-डरा बैठता है।
राहुल गांधी को ज्यादा कुछ पता नहींः राज्यवर्धन सिंह
केंद्रारीय खेल मंत्री ज्यवर्धन सिंह राठौर
कानपुर में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में लोगों से रूबरू होते हुए केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह ने राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर डेटा चोरी का आरोप लगाने पर कहा कि शायद राहुल गांधी टेक्नालॉजी नहीं समझते हैं।उन्होंने खुद कहा कि उनके ट्वीट भी उनका पीडी करता है। पीडी उनका कुत्ता है और अब वो बेकाबू है। राहुल गांधी को ज्यादा कुछ पता नहीं है। इसलिए उनका मोदी जी पर आरोप लगाना सही नहीं है।
राज्यवर्धन सिंह ने ये सवाल पूछने पर कि सेना में अनुशासित जिंदगी होती है और अब आप राजनीति में हैं। यहां का रूटीन अलग है- इस पर राज्यवर्धन ने कहा कि मोदी सरकार में हमें इतनी छुट्टी भी नहीं मिलती जितनी सेना में मिला करती थी।
राज्यवर्धन सिंह ने ये सवाल पूछने पर कि सेना में अनुशासित जिंदगी होती है और अब आप राजनीति में हैं। यहां का रूटीन अलग है- इस पर राज्यवर्धन ने कहा कि मोदी सरकार में हमें इतनी छुट्टी भी नहीं मिलती जितनी सेना में मिला करती थी।