{"_id":"6ade46f9c1de241e990171c4","slug":"elderly-man-killed-by-celebratory-gunfire-at-a-bhandara-during-the-teshu-jhanjhiya-festival-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: टेशू झंझिया कार्यक्रम के भंडारे में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: टेशू झंझिया कार्यक्रम के भंडारे में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से वृद्ध की मौत
Sun, 25 Oct 2026 11:44 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सजेती थाना क्षेत्र के कोटरा मकरंदपुर गांव में रविवार की शाम टेशू झंझिया कार्यक्रम के भंडारे में युवक ने हर्ष फायरिंग की। गोली लगने से आयोजक राम खिलावन निषाद (62) की मौत हो गई। घटना के बाद युवक भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
कोटरा मकरंदपुर निवासी राम खिलावन निषाद ने गांव वालों के साथ चंदा कर रविवार को भंडारा किया था। भंडारे में गांव के कानपुर निवासी गुड्डू सिंह भी शामिल हुए। आरोप है कि गुड्डू की लाइसेंसी दोनाली बंदूक उनका भतीजा अन्नू सिंह लिए था। कार्यक्रम में अन्नू ने हर्ष फायरिंग कर दी। गोली राम खिलावन के सीने में लगी। इससे उनकी मौत हो गई। एसीपी कृष्णकांत फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसीपी ने बताया कि हर्ष फायरिंग के दौरान घटना हुई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।