फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Elderly Man Takes His Own Life, Distraught Over Daughter-in-Law's Failure to Return from Her Parental Home

Banda: बहू के मायके से वापस न आने से परेशान वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों ने बताई ये बात

Wed, 20 May 2026 10:24 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 20 May 2026 10:24 PM IST
सार

परिजनों ने बताया कि जेवर लेकर गई बहू के वापस न आने से वृद्ध तनाव में था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Elderly Man Takes His Own Life, Distraught Over Daughter-in-Law's Failure to Return from Her Parental Home
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर कोतवाली क्षेत्र के जरैली कोठी मोहल्ले में एक वृद्ध ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह परिजनों ने उसका शव कमरे में लटकता देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जरैली कोठी निवासी 59 वर्षीय विल्ला कोरी ने मंगलवार रात घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजनों की नजर शव पर पड़ी तो घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के मित्र जगतपाल ने बताया कि विल्ला पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में चल रहे थे। वह अक्सर बताते थे कि उनकी बड़ी बहू जेवर लेकर मायके चली गई है।
विज्ञापन


काफी समझाने के बाद भी वह न तो ससुराल लौट रही थी और न ही जेवर वापस कर रही थी। इसी बात को लेकर वह बेहद परेशान रहते थे। उन्होंने बताया कि मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके तीन बेटे हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शहर कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed