फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस शहर में पहली बार शुरू होगा एंटरप्रिन्योरशिप एमबीए 

Sat, 10 Feb 2018 07:38 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 10 Feb 2018 07:38 PM IST
विज्ञापन
entrepreneurship mba in kanpur
डेमो पिक
कानपुर शहर में पहली बार एंटरप्रिन्योरशिप एमबीए का कोर्स शुरू होने जा रहा है। इस सत्र (2018-19) से स्टेप एचबीटीआई में यह कोर्स शुरू हो सकता है। इसके लिए डॉ. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने इंस्टीट्यूट के कोआर्डिनेटर को पाठ्यक्रम तैयार करने का निर्देश दिया है।


 
entrepreneurship mba in kanpur
डेमो पिक
इस कोर्स में यूपीएसईई (उत्तर प्रदेश स्टेट एंट्रेंस एग्जाम) के तहत एडमिशन दिया जाएगा। कोआर्डिनेटर प्रो. मनोज शुक्ला ने बताया कि अभी देश के कुछ ही संस्थानों में यह कोर्स संचालित है। युवाओं में एंटरप्रिन्योरशिप (उद्यमिता) और स्टार्टअप (नया बिजनेस शुरू करना) के प्रति बढ़ते रुझान को देखते हुए यह कोर्स शुरू किया जा रहा है।

 
entrepreneurship mba in kanpur
डेमो पिक
कोशिश है कि इस सत्र से कोर्स शुरू हो जाए, किसी कारण से नहीं हो पाता है तो अगले सत्र से हर हाल में शुरू हो जाएगा। स्टेप एचबीटीआई में अभी मार्केटिंग, फाइनेंस, एचआर, आईटी और ऑपरेशन से एमबीए होता है। सत्र 2017-18 में एडमिशन कम होने के कारण एमबीए इंटरनेशनल बिजनेस का कोर्स बंद कर दिया गया है। कुलपति प्रो. पाठक ने बताया कि एमबीए एंटरप्रिन्योरशिप की जॉब मार्केट में भी काफी मांग है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
entrepreneurship mba in kanpur
डेमो पिक
कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) का नया अध्यादेश तैयार हो गया है। शुक्रवार को इसे उन्होंने पास भी कर दिया। अब इसको कार्यपरिषद में रखा जाएगा। यहां से पास होने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।
कोर्स में यह पढ़ाया जाएगा

 
विज्ञापन
entrepreneurship mba in kanpur
डेमो पिक
- नया बिजनेस शुरू करने के लिए आइडिया जनरेट करना।
- नए उद्योग के लिए फाइनेंस, मार्केटिंग और मैनेजमेंट के तरीके। 
- नया उद्योग कैसे मार्केट में टिक सकेगा। 
- सामाजिक से जुड़ा उत्पादन और उद्यमिता
- उत्पाद का प्रकार और मार्केटिंग
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed