{"_id":"69a647c9f6f60cc6bb078809","slug":"etawah-accident-sleeper-bus-overturned-after-losing-control-accident-due-to-driver-dozing-10-passenger-injured-2026-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Etawah Road Accident: अनियंत्रित होकर पलटी स्लीपर बस, चालक को झपकी आने से हुआ हादसा, 10 यात्री गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah Road Accident: अनियंत्रित होकर पलटी स्लीपर बस, चालक को झपकी आने से हुआ हादसा, 10 यात्री गंभीर घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 03 Mar 2026 08:00 AM IST
विज्ञापन
सार
Etawah News: बकेवर के उझियानी बाईपास पर चालक को झपकी आने से दिल्ली-कानपुर स्लीपर बस पलट गई। हादसे में 10 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
इटावा जिले के बकेवर कस्बे में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर दिल्ली से कानपुर जा रही एक स्लीपर बस पलट गई। इससे बस में सवार करीब 10 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनमें चार को अस्पताल भेजा गया। चालक व हेल्पर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर बकेवर थाना पुलिस व एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से घायलों को महेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भिजवाया।
Trending Videos
दिल्ली से कानपुर जा रही एक स्लीपर बस बकेवर थाना क्षेत्र के तहत उझियानी गांव के सामने उझियानी बाईपास पर अचानक चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 40 सवारियां थी। इनमें से 10 घायल हो गई, जिनमें चार का हालत बताई जा रही है। सूचना मिलने पर बकेवर थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक, महेवा चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार तिवारी, हाईवे मोबाइल पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायलों को महेवा स्वास्थ्य केंद्र पर भिजवाया
एनएचएआई की टीम एंबुलेंस और हाइड्रा लेकर मौके पर पहुंची और घायलों को बस से निकाला। चार गंभीर घायलों को महेवा स्वास्थ्य केंद्र पर भिजवाया गया। सीओ भरथना रामदवन मौर्य भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। घायलों में रमाकांत यादव पुत्र तेजस्वी यादव खोजफूल थाना अमराहट, अजय सिंह पुत्र नरेश सिंह मतिलि कानपुर देहात, आकाश पुत्र संतोष कानपुर देहात, अंशू पुत्र रामगोपाल अश्ववशपुर कानपुर नगर हैं।
