सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Accident Uncontrolled loader crushes father and daughter four year old girl s condition critical

Etawah Accident: बेकाबू लोडर ने पिता-पुत्री को रौंदा; चार साल की बच्ची की हालत नाजुक, अस्पताल में उपचार जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 04 Mar 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
सार

Etawah News: इटावा के कांधनी गांव के पास बेकाबू लोडर की टक्कर से पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। चार साल की बच्ची के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी हालत नाजुक है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

Etawah Accident Uncontrolled loader crushes father and daughter four year old girl s condition critical
सांकेतिक  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

इटावा जिले में सिविल लाइन क्षेत्र में एक बेकाबू लोडर ने बाइक से जा रहे पिता-पुत्री को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। सिविल लाइन के कांधनी गांव निवासी दीपक अपनी बेटी जान्हवी (4) को बाइक से घुमाने ले जा रहे थे।

Trending Videos

गांव के बाहर तेज रफ्तार से आ रहे लोडर ने उन्हें चपेट में ले लिया। दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। परिवार व गांव के लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। दीपक के पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि बच्ची के सिर में गंभीर चोट आई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बेकाबू लोडर दो अन्य बाइकों को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित गति से आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed