फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Accused smiled at each other upon reaching jail Taken on remand to reenact entire sequence of events

'कातिल की मुस्कान': जेल में एक-दूसरे को देख हंसे आशिकी और शिवम, चेहरे पर नहीं दिखा पछतावा, दोहराया खूनी खेल

Thu, 16 Jul 2026 04:00 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 16 Jul 2026 04:00 PM IST
सार

Etawah Husband Murder Case: तोड़ा गांव में पति आनंद राजपूत की हत्या के आरोपी पत्नी आशिकी और उसके प्रेमी शिवम को पुलिस ने रिमांड पर लेकर घटनास्थल का पूरा घटनाक्रम दोहराया। दोनों आरोपियों का जेल में मुस्कुराते हुए व्यवहार इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
Etawah Accused smiled at each other upon reaching jail Taken on remand to reenact entire sequence of events
Etawah Husband Murder Case - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले में सिविल लाइन के तोड़ा गांव में पति आनंद राजपूत की हत्या के मामले में गिरफ्तार पत्नी और उसके प्रेमी का व्यवहार जेल पहुंचने के बाद भी चर्चा का विषय बना रहा। पुलिस के अनुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेजे जाने पर दोनों आरोपी एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते नजर आए।

विज्ञापन

वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी उनके इस व्यवहार से हैरान रह गए। बुधवार को पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर घटनास्थल पर पहुंची, जहां उनसे पूरी वारदात का क्रम दोहरवाया गया। साथ ही पुलिस उन लोगों से भी पूछताछ कर रही है, जो घटना से पहले या बाद में आरोपियों के संपर्क में थे।

विज्ञापन

भतीजे शिवम से आशिकी की नजदीकियां बढ़ने लगीं
आनंद राजपूत उर्फ महबूब और आशिकी ने वर्ष 2013 में प्रेम विवाह किया था। दोनों के परिवार इस रिश्ते के पक्ष में नहीं थे, लेकिन उन्होंने साथ रहने का फैसला किया। शुरुआती वर्षों तक सब सामान्य रहा, लेकिन करीब दो वर्ष पहले गांव के ही रिश्ते में लगने वाले भतीजे शिवम से आशिकी की नजदीकियां बढ़ने लगीं।

पति-पत्नी के बीच लगातार बढ़ता गया विवाद
दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए, जिसकी जानकारी मिलने पर आनंद ने इसका विरोध किया। इसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद लगातार बढ़ता चला गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी शिवम ने पुलिस को बताया कि दोनों के सामने सबसे बड़ी बाधा आनंद था, जो न तो पत्नी को अपने से अलग होने देना चाहता था।

विज्ञापन

बच्चों को अपने से अलग नहीं करना चाहता था
न ही बच्चों को उसके साथ जाने देने के लिए तैयार था। आशिकी अपने तीनों बच्चों को लेकर शिवम के साथ नया जीवन शुरू करना चाहती थी, लेकिन आनंद बच्चों को अपने से अलग नहीं करना चाहता था। इसी विवाद के चलते दोनों ने आनंद को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

हत्या की पूरी घटना का दोहराया
मंगलवार को कोर्ट में पेश किए जाने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जहां उनका मुस्कुराना चर्चा का विषय बन गया। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि बुधवार को दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और उनसे हत्या की पूरी घटना का दोहराया गया।

ये था पूरा मामला
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तोड़ा गांव में रविवार रात संदिग्ध हालात में युवक का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला था। मृतक के परिजन ने पत्नी, उसके प्रेमी समेत अन्य पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पैनल से पोस्टमार्टम कराया था। 

ईंट-भट्ठे में पार्टनर के रूप में करता था काम
तोड़ा गांव निवासी आनंद राजपूत उर्फ महबूब (35) प्रॉपर्टी डीलिंग के साथ चौगान गांव स्थित ईंट-भट्ठे में पार्टनर के रूप में काम करता था। उसकी शादी वर्ष 2013 में इकदिल थाना क्षेत्र के नगला जैक निवासी आशिकी से हुई थी। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां छवि (10) और दुर्गा और एक बेटा अभी है।

शव को फंदे से लटका दिया
पिता सुघर सिंह राजपूत ने आरोप लगाया कि रविवार रात करीब 10 बजे आनंद घर लौटा था। बताया कि आनंद रात में घर का गेट खोलकर सोता था। भोर पहर छह लोग घर में घुस आए और उसकी हत्या कर दी। आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। घटना के वक्त वह घर में दूसरे तल पर सो रहे थे। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजन में कोहराम मच गया।

रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया
मृतक के भाई प्रीतम ने बताया कि आनंद को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन का आरोप है कि आनंद की पत्नी का गांव के ही युवक शिवम से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब तीन माह पहले आनंद ने दोनों को पकड़ लिया था। मामले की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेजा था। रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed