सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Axe blows exchanged between real brothers during a panchayat over a road dispute; 12 people injured

Etawah: सड़क विवाद की पंचायत में सगे भाइयों में चली कुल्हाड़ी, 12 लोग हुए घायल, चार गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 11 Jun 2026 10:07 PM IST
सार

नगला महानंद और मितरौल गांव में हुए विवाद के दौरान 12 लोग घायल हो गए। पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Etawah: Axe blows exchanged between real brothers during a panchayat over a road dispute; 12 people injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चकरनगर थाना के गांव नगला महानंद में सड़क विवाद को लेकर चल रही पंचायत खूनी संघर्ष में बदल गई। एक पक्ष के युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर चाचा, ताऊ व भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष से भी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी लेकर पहुंची, जहां से पांच को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं थाना के ही दूसरे गांव में रात्रि समय नाली विवाद को लेकर चले लाड़ी डंडों में सात लोग घायल हो गए, जिन्हें भी उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


थाना चकरनगर के गांव नगला महानंद निवासी ज्ञान सिंह व धर्म सिंह दोनों सगे भाईयों के बीच सड़क को लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा था। मामले को सुलझाने के लिए गुरुवार दोपहर समय लगभग साढ़े 11 बजे परिजन व ग्रामीणों सहित रिश्तेदारों की मौजूदगी में पंचायत शुरू हुई। अचानक किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि द्वितीय पक्ष के एक नव युवक ने प्रथम पक्ष के लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे प्रथम पक्ष से धर्म सिंह, प्रदीप सिंह व बीच बचाव करने गए केशव सिंह व मुकेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के ज्ञान सिंह (60) भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकरनगर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने धर्म सिंह, प्रदीप, केशव सिंह, मुकेश सिंह व ज्ञान सिंह को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दूसरी घटना मितरौल गांव में बुधवार रात्रि समय लगभग 10 बजे नाली के विवाद को लेकर हुई। दोनों पक्षों के बीच वाद विवाद हो गया। प्रथम पक्ष के सौरभ (30), शिवमोहन (22), जनवेद (42) व कालीचरन (62) घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के विशाल (30), उजागर सिंह (55) व सारदा देवी (40) गंभीर रूप से घायल हो गई।

यहां भी गांव वालों ने मशक्कत के बाद दोनों पक्षों का बीच बचाव किया। तदोपरांत सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी भाइयों को सीएचसी चकरनगर पर भर्ती कराया। इसमें शारदा देवी को गंभीर चोटें बताई गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए जांच शुरू कर दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की करने की बात कही। प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि पहले रात्रि में मितरौल व दिन में नगला महानंद में मारपीट हुई है, विवाद में सभी घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed