Etawah: स्कूल की छत से कूदकर आठवीं के छात्र ने दी जान, पिता बोले- पढ़ाई को लेकर तनाव में था, परिवार में कोहराम
Etawah News: फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित इटावा पब्लिक स्कूल में मंगलवार को छुट्टी के बाद कक्षा आठ के 14 वर्षीय छात्र ने स्कूल की दो मंजिला छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि छात्र पढ़ाई को लेकर तनाव में था और स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले में फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के पचावली रोड स्थित इटावा पब्लिक स्कूल में मंगलवार को छुट्टी के बाद कक्षा आठ के छात्र ने स्कूल की दो मंजिला इमारत की छत से कूदकर जान दे दी। घटना से स्कूल परिसर में अफरातफरी मच गई। छात्र को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मुखिया अड्डा निवासी पिंटू (14) इटावा पब्लिक स्कूल में कक्षा आठ का था। घटना के समय स्कूल की छुट्टी हो चुकी थी। बताया गया कि छात्र किसी तरह स्कूल की दो मंजिला इमारत की छत पर पहुंच गया और वहां से नीचे छलांग लगा दी। घटना के बाद स्कूल स्टाफ और अन्य लोग मौके पर पहुंचे।
पढ़ाई को लेकर तनाव में था छात्र
घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। मृतक के पिता राजेश ने बताया कि उनका बेटा पिछले कुछ समय से पढ़ाई को लेकर तनाव में था। उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छुट्टी के बाद भी छात्र स्कूल परिसर में मौजूद रहा, लेकिन किसी शिक्षक या कर्मचारी ने उस पर ध्यान नहीं दिया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
यदि समय रहते निगरानी की गई होती, तो इस घटना को रोका जा सकता था। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।