सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Police engage in encounter with criminal history sheeter sustains gunshot wound to leg during firing

Etawah: पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 19 May 2026 12:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Etawah News: फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में मंगलवार तड़के पुलिस मुठभेड़ के दौरान 17 मुकदमों का आरोपी और हिस्ट्रीशीटर शिवम वाल्मिकी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया है।

Etawah Police engage in encounter with criminal history sheeter sustains gunshot wound to leg during firing
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, घटनास्थल पर तमंचा और बाइक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

इटावा जिले में फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस की मंगलवार सुबह तड़के शातिर अपराधी के बीच सीधी मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में कुख्यात बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कंट्रोल रूम के जरिए सूचना मिली थी कि दतावली नहर पुल पर एक बाइक सवार ने वहां खड़े एक व्यक्ति को तमंचा दिखाकर डराया-धमकाया और लोकासाई नहर पुल की तरफ भाग निकला।

Trending Videos

सूचना मिलते ही फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी अमित मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लोकासाई नहर पुल के पास तत्काल घेराबंदी कर संदिग्धों की चेकिंग शुरू कर दी।कुछ ही देर में दतावली नहर की तरफ से संदिग्ध बाइक सवार आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो वह हड़बड़ा कर बाइक को नहर पटरी के किनारे जामुन के बाग की तरफ भगाने लगा।पुलिस टीम ने पीछा किया तो उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन





शिवम कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर है
खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगी और वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत दबोच लिया और इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शिवम वाल्मिकी निवासी पंसारी टोला, सदर कोतवाली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शिवम कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

संगीन अपराधों के कुल 17 मामले दर्ज हैं
वह बेहद शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट, छिनैती, चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और मादक पदार्थों की तस्करी जैसे संगीन अपराधों के कुल 17 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की बाइक बरामद की है। एसपी सिटी अभय नारायण त्रिपाठी ने शातिर बदमाश को पकड़ने पर थाना पुलिस की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed