सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur No more burning wood in the hearth well cook on gas now  gas stove provided on the DMs orders

UP: ‘चूल्हे में अब जलब न, गैस मा बनाईब खाना’, मासूमों की बात सुन रो पड़े अफसर, DM के आदेश पर मिला गैस चूल्हा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 19 May 2026 11:42 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: महाराजपुर में चाचा-चाची द्वारा प्रताड़ित अनाथ बच्चों को अमर उजाला के अभियान के बाद डीएम के निर्देश पर भारत गैस द्वारा चूल्हा व पांच किलो का सिलिंडर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने बड़ी बुआ की तहरीर पर चाचा-चाची और छोटी बुआ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

Kanpur No more burning wood in the hearth well cook on gas now  gas stove provided on the DMs orders
चाचा-चाची द्वारा प्रताड़ित अनाथ बच्चों का मामला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में चाचा चाची द्वारा प्रताड़ित किए गए अनाथ बच्चों को जैसे ही भारत गैस एजेंसी द्वारा गैस चूल्हा प्राप्त हुआ। उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। किशोर ने कहा कि रोज चूल्हा मा खाना बनाइत रहे, तो उंगली जल जाती थी। अब खाना जल्दी बन जाई और हम जरब भी न।

Trending Videos

बच्चों की यह बाते सुनकर भारत गैस एजेंसी से आए कर्मचारी की भी आंखे भर आई। जिलाधिकारी के निर्देश पर बच्चों को मंगलवार की सुबह ही भारत गैस एजेंसी द्वारा एक पांच किलो सिलिंडर और गैस चूल्हा दिया गया है। अमर उजाला अखबार द्वारा लगातार अभियान चलाकर बच्चों के साथ की गई बर्बरता उजागर की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन





अलग-अलग जिम्मेदारियां कई विभागों को दी गईं
इसके बाद शासन प्रशासन और क्षेत्रीय समाजसेवियों द्वारा बच्चों का लगातार सहयोग किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी नरवल विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि बच्चों के सहयोग के लिए लगातार उनकी सघन मॉनिटरिंग की जा रही है। अलग-अलग जिम्मेदारियां कई विभागों को दी गई हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर बच्चों को हर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Kanpur No more burning wood in the hearth well cook on gas now  gas stove provided on the DMs orders
चाचा-चाची द्वारा प्रताड़ित अनाथ बच्चों का मामला - फोटो : amar ujala

क्रूरता में चाचा-चाची, बुआ पर एफआईआर
चार भाई-बहन के साथ हुई क्रूरता के मामले में पुलिस ने चाचा-चाची और छोटी बुआ पर एफआईआर दर्ज की। यह कार्रवाई बड़ी बुआ की तहरीर पर हुई। पुलिस ने आरोपियों पर गंभीर चोट पहुंचाने, अपमानित करने, क्रूरता की धाराएं लगाई हैं। सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चारों से मुलाकात कर उनकी मदद की।

विज्ञापन

आरोप लगाया था- चाची खाना नहीं देती हैं
यूपी 112 पर गुरुवार शाम महाराजपुर के एक गांव के 14 वर्षीय किशोर ने कॉल कर अपनी चाची पर छोटी बहन को हीटर से जलाने की शिकायत की थी। कुछ ही देर में पीआरवी मौके पर पहुंची और 14, 11 व चार साल के तीन भाई और नौ वर्षीय बहन से घटना की जानकारी ली। चारों ने आरोप लगाया था कि उनकी चाची खाना नहीं देती हैं।

Kanpur No more burning wood in the hearth well cook on gas now  gas stove provided on the DMs orders
चाचा-चाची द्वारा प्रताड़ित अनाथ बच्चों का मामला - फोटो : amar ujala

घरवालों को हिदायत देकर छोड़ दिया था
मांगने पर मारती, पीटती और प्रताड़ित करती हैं। पुलिसकर्मियों ने चाचा-चाची को फटकार लगाई। कॉल करने वाले किशोर को अपने साथ ले जाकर उसे राशन व अन्य खाने पीने की सामग्री दिलवाई थी। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश सिंह ने घरवालों को हिदायत देकर छोड़ दिया था।

किसी भी तरह से कार्रवाई से इन्कार कर दिया
अगले दिन एसडीएम नर्वल, कानूनगो अजीत सिंह, लेखपाल वीरेंद्र कुमार गांव पहुंचे और सरकारी योजनाओं से चारों की मदद करने का निर्देश दिया। रविवार को महिला एवं बाल विकास अधिकारी भाई-बहनों से मिले। उनसे कार्रवाई को लेकर बातचीत की। चारों ने चाचा-चाची के खिलाफ किसी भी तरह से कार्रवाई से इन्कार कर दिया।

Kanpur No more burning wood in the hearth well cook on gas now  gas stove provided on the DMs orders
चाचा-चाची द्वारा प्रताड़ित अनाथ बच्चों का मामला - फोटो : amar ujala

हर संभव मदद कराने की बात कही
सोमवार को अधिकारियों के निर्देश पर महाराजपुर पुलिस ने चाचा, चाची और छोटी बुआ पर रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि तीनों के खिलाफ गंभीर चोट पहुंचाने, अपमानित करने, क्रूरता की धाराएं लगाई गई हैं। बच्चों की हर संभव मदद कराने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed