सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Raid Illicit Racket Operating Under Guise of Spa Center Incriminating Material Recovered Six Detained

Etawah Raid: ‘स्पा सेंटर’ की आड़ में चल रहा था गंदा धंधा; कमरों से आपत्तिजनक सामान बरामद, छह हिरासत में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 20 May 2026 11:04 AM IST
विज्ञापन
सार

Etawah News: फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापेमारी कर महिला संचालक और तीन युवतियों समेत छह लोगों को हिरासत में लिया और सेंटर को सील कर दिया।

Etawah Raid Illicit Racket Operating Under Guise of Spa Center Incriminating Material Recovered Six Detained
स्पा सेंटर पर पर जांच करते सीओ सिटी अभय नारायण राय और महिलाओं को ले जाती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

इटावा जिले में फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में संचालित एक स्पा सेंटर पर मंगलवार देर शाम पुलिस ने छापा मारकर महिला संचालक, तीन युवतियों समेत छह को हिरासत में लिया है। अनैतिक गतिविधियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया।

Trending Videos

पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही गलत काम करने पर स्पा सेंटर को सील कर दिया गया है। मंगलवार रात सीओ सिटी अभय नारायण राय और फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्र भारी पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में चल रहे एक स्पा सेंटर पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पा सेंटर के भीतर भारी अनियमितताएं पाई गईं
पुलिस की इस अचानक हुई छापेमारी से पूरे इलाके और स्पा सेंटर के भीतर हड़कंप मच गया। भागने का प्रयास कर रहे लोगों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस की जांच के दौरान स्पा सेंटर के भीतर भारी अनियमितताएं पाई गईं।

महिला संचालक, तीन युवतियां और दो युवक हिरासत में
पुलिस टीम ने मौके से कई आपत्तिजनक सामान, ग्राहकों की एंट्री से जुड़े रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल अपने कब्जे में ले लिए है। पुलिस ने मौके से स्पा सेंटर की महिला संचालक, तीन युवतियों और दो युवकों को हिरासत में लिया है। सभी को थाने लाकर सघन पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

स्टाफ का पूर्ण सत्यापन नहीं मिला
फ्रेंडस कॉलोनी के थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि पूछताछ और दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद स्पा सेंटर संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि प्राथमिक जांच में स्पा सेंटर के पास न तो स्टाफ का पूर्ण सत्यापन मिला।

स्पा सेंटरों की औचक जांच जारी रहेगी
साथ ही, लाइसेंस की शर्तों का पालन भी नहीं किया जा रहा था। फिलहाल सेंटर को सील कर बंद करा दिया गया है। पुलिस ने बताया कि जिले में चल रहे सभी स्पा सेंटरों की अब औचक जांच होगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले और अनैतिक कार्यों में लिप्त सेंटरों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed