सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Student's Condition Deteriorates Immediately After Consuming Chowmein and Cold Drink; Death

Etawah: चाऊमीन खाने और कोल्ड ड्रिंक पीते ही छात्रा की बिगड़ी हालत, मौत से मचा कोहराम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 19 May 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Etawah News: छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना बसरेहर के चंपानेर गांव में सोमवार रात की है। 

Etawah: Student's Condition Deteriorates Immediately After Consuming Chowmein and Cold Drink; Death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बसरेहर के ग्राम चंपानेर में सोमवार रात बीएससी छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि बाजार में अंडा चाऊमीन खाने के बाद उसने कोल्ड ड्रिंक पी थी। इसके कुछ ही देर बाद तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

Trending Videos


ग्राम चंपानेर निवासी मुकेश कुमार की पुत्री दिव्या (20) बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। सोमवार को वह बाजार गई थी। मुकेश ने बताया कि दिव्या ने बाजार में अंडा चाऊमीन खाई और कोल्ड ड्रिंक पी ली। कुछ देर बाद जब वह घर लौटी तो उसे तेज बेचैनी होने लगी। देखते ही देखते उसकी हालत बिगड़ती चली गई। परिजन ने शुरुआत में दिव्या की हालत को सामान्य समझकर घर पर ही प्राथमिक उपचार शुरू किया लेकिन उसकी स्थिति लगातार गंभीर होती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत जब काबू से बाहर हो गए तो परिजन आनन-फानन में उसे रात करीब साढ़े आठ बजे सीएचसी बसरेहर ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दिव्या को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन ने चाऊमीन खाने के बाद कोल्ड ड्रिंक पीने से तबीयत बिगड़ने की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही माैत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed