सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Swarna Shatabdi train approaches car stuck on tracks people push away  gatekeeper suspended

Etawah: ट्रैक पर फंसी कार के सामने आई स्वर्ण शताब्दी, लोगों ने धक्का मारकर टाला बड़ा हादसा, गेटमैन पर गिरी गाज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 01 Feb 2026 03:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Etawah News: भरथना में फाटक बंद होने के बावजूद एक कार चालक ने जबरन निकलने की कोशिश की, जिससे उसकी कार रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच फंस गई। स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस के पहुंचने से कुछ मिनट पहले स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए कार को ट्रैक से हटाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Etawah Swarna Shatabdi train approaches car stuck on tracks people push away  gatekeeper suspended
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

इटावा जिले में शनिवार देर रात भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओर स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 20-बी पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कार रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच फंस गई। कार को ट्रैक पर फंसा देख लोगों में हड़कंप मच गया, लेकिन गनीमत रही कि तीव्र गति से आ रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस के आने से पहले ही कार को ट्रैक से हटा लिया गया, जिससे एक बड़े हादसे को टाल दिया गया।

Trending Videos

इस मामले में लापरवाही पर गेटमैन हरिओम को निलंबित कर दिया है। यह घटना दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक की डाउन लाइन पर रात करीब पौने नौ बजे हुई। 12003 नई दिल्ली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस कानपुर से नई दिल्ली की ओर जा रही थी। भरथना स्टेशन पर पहुंचने से कुछ ही देर पहले फाटक बंद होने के बावजूद एक कार चालक ने जल्दबाजी और लापरवाही दिखाते हुए कार को तेजी से निकालने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार चालक फरार हो गया
इसी कोशिश में कार रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच फंस गई और फाटक बंद हो गए। जैसे ही लोगों ने तेज रफ्तार स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस को आते देखा, उनमें घबराहट फैल गई। स्थानीय निवासियों ने तुरंत स्थिति की गंभीरता को समझते हुए आनन-फानन में कार को ट्रैक से हटाने के लिए मदद की। उनकी त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ से ट्रेन को सुरक्षित रूप से आगे बढ़ने दिया गया। कार चालक फरार हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed