Etawah: सत्संग से लौटते समय भैंस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
Etawah News: बकेवर-भरथना मार्ग पर शनिवार को भैंस की टक्कर से बाइक सवार 61 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा उनका नाती और पति मामूली रूप से घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम महासिंह पुरा निवासी निदानी देवी पत्नी सूबेलाल 61 वर्ष अपने पति सुबेलाल और नाती बबलू के साथ शनिवार को भरथना में एक सत्संग में शामिल होने गई थीं।दोपहर बाद तीनों ही एक ही बाइक से वापस घर लौट रहे थे।
बाइक नाती बबलू चला रहा था।जैसे ही बाइक बकेवर भरथना रोडपर ग्राम हर्राजपुरा के पहले पहुंची, तभी अचानक सामने से रोडपर एक भैंस ने आकर बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।भैंस किसी पशुपालक की थी। टक्कर लगने से बाइक पर बैठी निदानी देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
जबकि बाइक चला रहे नाती बबलू और उनके पति सूबेलाल मामूली रूप से घायल हो गए। परिजन घायल महिला को ऑटो से बकेवर स्थित 50 शैया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने मेडिकल परीक्षण के बाद घायल वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
मृतका के चार पुत्र नरेंद्र, गिरीश, सुधीर कुमार और मोहित कुमार हैं। सभी विवाहित हैं। नरेंद्र बाहर नौकरी करते हैं। परिवार के अनुसार मृतका के पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।