{"_id":"6a834698a9ef370457098fe4","slug":"exploited-a-woman-under-the-pretext-of-marriage-then-reneged-on-his-commitment-arrested-2026-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धोखेबाज निकला सिपाही अश्वनी: शादी का झांसा देकर करता रहा शारीरिक शोषण, फिर साथ देने से मुकर गया, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखेबाज निकला सिपाही अश्वनी: शादी का झांसा देकर करता रहा शारीरिक शोषण, फिर साथ देने से मुकर गया, गिरफ्तार
Mon, 17 Aug 2026 11:08 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:08 PM IST
सार
Kanpur News: शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोपी सिपाही गिरफ्तार किया गया। कुछ समय पहले तक पीड़िता के मकान में किरायेदार था।
विज्ञापन
आरोपी सिपाही अश्वनी चौहान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिठूर पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोपी सिपाही अश्वनी चौहान को अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया है। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया। आरोपी सिपाही अमेठी के एक थाने में तैनात था।
बिठूर क्षेत्र की युवती ने आरोप लगाया था कि उनके घर मे किराए पर रहने वाले बिल्हौर निवासी अश्वनी चौहान ने प्रेमजाल में फंसाकर उन्हें शादी का झांसा दिया था। इसके बाद शारीरिक शोषण करता रहा। जब अश्वनी की नौकरी पुलिस विभाग में लग गई तो उसने शादी से इन्कार कर दिया। शादी का दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक शब्द कहे। एसीपी कल्याणपुर दिलीप कुमार सिंह ने जांच की।

आरोप सही पाए जाने पर बिठूर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सिपाही की तलाश की। उसकी लोकेशन अयोध्या में मिली थी। पुलिस टीम ने रविवार रात उसे अयोध्या से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया आरोपी सिपाही को जेल भेज दिया गया है। उसके माता पिता और दोनों भाइयों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।