फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 12 UP T20 matches at Green Park; seating capacity to be 24,000

Kanpur: ग्रीनपार्क में यूपी टी-20 के 12 मैच, दर्शक क्षमता होगी 24000, ये रही पूरी जानकारी

Mon, 17 Aug 2026 09:36 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 17 Aug 2026 09:36 PM IST
सार

मैदान के ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए नई पाइपलाइन डाली गई है। चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने अधिकारियों के साथ स्टेडियम का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Kanpur: 12 UP T20 matches at Green Park; seating capacity to be 24,000
चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने अधिकारियों के साथ स्टेडियम का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी टी-20 लीग का चौथा सीजन 14 अगस्त से लखनऊ में शुरू हो गया है। 26 अगस्त को पहला चरण समाप्त होने के बाद लीग 28 अगस्त से कानपुर पहुंचेगी। ग्रीनपार्क स्टेडियम में छह सितंबर तक 12 मुकाबले खेले जाएंगे जिसमें फाइनल समेत सभी नॉकआउट मैच शामिल हैं।
विज्ञापन


सोमवार को यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने यूपीसीए सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता और कोषाध्यक्ष सचिन शुक्ला के साथ ग्रीनपार्क स्टेडियम का निरीक्षण किया। बताया कि मैदान के ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए नई पाइपलाइन डाली गई थी। सोमवार को हुई भारी बारिश के बावजूद मैदान में पानी नहीं भरने से इसका परीक्षण सफल रहा। सी-गैलरी की टूट-फूट भी ठीक कराई गई है। पीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट के अनुसार, ग्रीनपार्क की कुल 30,101 क्षमता के मुकाबले इस बार मैचों के दौरान 24,010 दर्शकों को बैठने की अनुमति मिली है।
विज्ञापन

Kanpur: 12 UP T20 matches at Green Park; seating capacity to be 24,000
चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने अधिकारियों के साथ स्टेडियम का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
सी-गैलरी की बालकनी में 1,500 और स्टाॅल में 4,900 दर्शक मैच देख सकेंगे। इसके अलावा टूटी कुर्सियों को बदलने, पवेलियन की खराब टिनशेड बदलने समेत अन्य कार्य तेजी से चल रहे हैं। ग्राउंड और पिच की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। दो-तीन दिन में मैचों के टिकटों की दर जारी कर दी जाएगी। टिकट की कीमत 100 से 500 रुपये के बीच रखी जा सकती है।

पीडब्ल्यूडी की ओर से जारी दर्शक क्षमता
पवेलियन बालकनी 1400
पवेलियन ग्राउंड 1120
ए बालकनी 1450
ए ग्राउंड 1200
बी गर्ल्स 100
बी जनरल 1900
सी बालकनी 1500
सी स्टाल 4900
डी चेयर्स 1400
डी इन्विटेशन 650
ई पब्लिक 1500
वीआईपी पवेलियन 2550
डायरेक्टर पवेलियन 2600
12 बॉक्स (डायरेक्ट्रेट) 80
14 बॉक्स (पवेलियन) 90
9 बॉक्स (वीआईपी) 70
न्यू प्लेयर्स पवेलियन (फर्स्ट फ्लोर) 300
न्यू प्लेयर्स पवेलियन (सेकेंड फ्लोर) 1200
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed