फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब एटीएम से निकलने लगे बच्चों के चूरन वाले नोट

Sun, 11 Feb 2018 08:44 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 11 Feb 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
fake rs 500 notes dispensed by atm machine in kanpur
एटीएम से निकला चूरन वाला नाेट
कानपुर के किदवई नगर मार्बल मार्केंट स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नहीं भारतीय बच्चों की बैंक लिखे 500-500 से नोट निकले हैं। एटीएम से मार्बल मार्केट के दो कर्मचारियों के इन नकली नोटों के निकलने पर व्यापारियों ने हंगामा किया। सूचना पाकर पुलिस, एटीएम नोट डालने वाली एजेंसी  और बैंक के अफसर मौके पर पहुंचे।


 
fake rs 500 notes dispensed by atm machine in kanpur
चूरन वाला नाेट दिखाता युवक
पुलिस ने व्यापारियों को समझा कर शांत कराया। इसके बाद बैंक के अफसरों ने एटीएम का बूथ का शटर गिराकर उसमें ताला बंद कर दिया। बैंक अफसरों का कहना है कि मामले की जांच के लिए बैंक की दिल्ली से टीम आ रही है। किदवई नगर निवासी हिमांशू त्रिपाठी मार्बल मार्केंट में टीकम चंद्र की दुकान में काम करते हैं।

 
fake rs 500 notes dispensed by atm machine in kanpur
एटीएम से निकले चूरन वाले नाेट
शनिवार दोपहर हिमांशू मार्केट में स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से 10 हजार रुपये निकालने गए थे। हिमांशू ने बताया कि रुपया निकालने के लिए उन्होंने एटीएम में पूरी प्रक्रिया की। इसके बाद 10 हजार के पांच-पांच सौ रुपये के नोट निकले। इसमें एक नोट प्लास्टिक जैसा था, जिसमें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की जगह फन ऑफ लव और भारतीय बच्चों की बैंक लिखा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
fake rs 500 notes dispensed by atm machine in kanpur
पुलिस काे दी नकली नाेट निकलने की जानकारी
उनके पीछे इसी मार्केट की एक दुकान में काम करने वाले डी ब्लाक किदवई नगर निवासी रामेंद्र अवस्थी एटीएम पर पहुंचे। उन्होंने इसी एटीएम से 20 हजार रुपये निकाले। एटीएम से उनकों मिले नोटों में 500 का एक नोट ऐसा ही निकला। एटीएम से प्लास्टिक वाला नोट (चूरन वाला नोट) निकलने की सूचना पाकर मार्बल मार्केट के तमाम व्यापारी एटीएम पर पहुंच गए।

 
विज्ञापन
fake rs 500 notes dispensed by atm machine in kanpur
नकली नाेट की जांच करती पुलिस
व्यापारियों बैंक और एटीएम में नोट डालने वाली एजेंसी पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। इसकी सूचना पाकर जूही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बिना कार्रवाई किए लौट गई। एटीएम से निकले बच्चों के खेलने वाले नोट निकलने की शिकायत हिमांशू और रामेंद्र ने वहां रखे रजिस्टर में दर्ज की। साथ ही एटीएम के गार्ड राघवेंद्र सिंह को सूचना दी। राघवेंद्र ने बैंक अफसरों को घटना की जानकारी दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed