सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Anti-Corruption Team Apprehends Two, Including a Kanungo

Farrukhabad: 15 हजार रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो सहित दो को दबोचा, मांगे थे 40 हजार रुपये

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 30 Apr 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Farrukhabad News: एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो सहित दो को रिश्वत लेते दबोचा। अपने निजी सहयोगी के माध्यम से 40 हजार रुपये मांगे थे।

Farrukhabad: Anti-Corruption Team Apprehends Two, Including a Kanungo
रुपये लेते कायमगंज के कानूनगो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

तहसील सदर क्षेत्र के शमसाबाद के पूर्वी के राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) व उसके सहयोगी को एंटीकरप्शन टीम ने बृहस्पतिवार शाम को शहर के मोहल्ला बजरिया स्थित किराए के मकान से 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। उसने गांव वीरपुर नादी के किसान से सात बीघा खेत की पैमाइश कराने के नाम पर 40 हजार रुपये मांगे थे। एंटी करप्शन टीम दोनों फतेहगढ़ कोतवाली लेकर पहुंची। वहां देर रात तक टीम ने कागजी कार्रवाई करने में जुटी रही।

Trending Videos


नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव वीरपुर नादी निवासी किसान सर्वेश शाक्य का गांव में ही सात बीघा खेत है। मौके पर खेत कुछ कम है। इसके चलते वह खेत की पैमाइश कराना चाह रहा था। वह कई माह से पैमाइश के लिए फतेहपुर के लखनऊ चौराहा निवासी सदर तहसील में तैनात कानूनगो विमल श्रीवास्तव के चक्कर लगा रहा था। कानूनगो के साथ ही शहर के कादरीगेट निवासी सेवानिवृत्त लेखपाल अश्वनी सक्सेना का बेटा पवन सक्सेना निजी सहयोगी के रूप में रहता है। उसी के माध्यम से कानूनगो ने सर्वेश से खेत की पैमाइश करने के लिए 40 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने इतने रुपये न होने की दुहाई दी। इसके बाद भी कानूनगो अपनी जिद पर अड़ा रहा। इससे परेशान होकर उसने कानपुर की एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। इसके बाद टीम ने कानूनगो को पकड़ने का जाल बिछाया। बृहस्पतिवार दोपहर को टीम शहर में आ गई। इसके बाद बजरिया फील्ड में पहुंचकर अपनी कार खड़ी कर दी। वहां से वह एक दुकान पर पहुंची। वहां काफी देर तक टीम के सदस्य अलग-अलग स्थानों पर खड़े रहे। शाम को करीब 5.40 बजे सर्वेश पवन सक्सेना के साथ कानूनगो विमल श्रीवास्तव को उसके बजरिया स्थित किराए मकान रह रहे उसे 15 हजार रुपये रिश्वत देने पहुंचा। वहां उसने जैसे कानूनगो को 15 हजार रुपये दिए वैसे ही टीम ने उन्हें व पवन सक्सेना को दबोच लिया। दोनों को एंटी करप्शन टीम फतेहगढ़ कोतवाली लेकर पहुंची। इसकी जानकारी होते ही लेखपाल एकत्र होकर फतेहगढ़ कोतवाली पहुंचे। एंटी करप्शन टीम से वह नहीं मिल सके। पुलिस ने उन्हें समझाकर वहां से वापस भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed