सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Blast Former Municipal Council Chairperson  Alleges Conspiracy Against BJYM State President

Farrukhabad Blast: पूर्व पालिकाध्यक्ष ने नकारी बारूद की महक, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष पर लगाया साजिश का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 20 Mar 2026 02:05 PM IST
विज्ञापन
सार

Farrukhabad News: पूर्व विधायक विजय सिंह के घर हुए विस्फोट को उनकी पत्नी दमयंती सिंह ने राजनीतिक साजिश बताया है। उन्होंने भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए जांच की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए हैं।

Farrukhabad Blast Former Municipal Council Chairperson  Alleges Conspiracy Against BJYM State President
दमयंती सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में भाजपा के कद्दावर नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व विधायक विजय सिंह के नाला मछरट्टा स्थित मकान के बेसमेंट में विस्फोट को उनकी पत्नी ने साजिश करार दिया। उन्होंने भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष पर आरोप लगाए। पूर्व पालिकाध्यक्ष दमयंती सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में रिट खारिज होने के बाद साजिश रची गई। ऐसा कौन होगा, जो अपने घर में बच्चों की मौजूदगी में ही विस्फोटक रखेगा।

Trending Videos

पूर्व पालिकाध्यक्ष दमयंती सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह हमारी राजनैतिक लड़ाई है। साजिश के तहत हुआ है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी प्रांशुदत्त द्विवेदी ने एक मुकदमे में सुनवाई के लिए कोर्ट बदलवाने की अपील की थी। पहले हाईकोर्ट और फिर 12 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में रिट खारिज हो गई। 18 मार्च को पूर्व विधायक पति विजय सिंह की अपील पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्फोटक व बारूद की कोई महक नहीं आई
इसी दौरान 17 मार्च को विस्फोट हो गया। साजिश के तहत हुआ है। हमारे परिवार को फंसाया जा रहा है। अभी जांच चल ही रही है कि बच्चों पर केस लगा दिया गया। जांच निष्पक्ष हो। घटना के बाद एसपी ने घर से उतरने के बाद ही विस्फोटक व बारूद की कोई महक नहीं आने की बात कही थी। उन्होंने जांच में सहयोग की बात को भी नकार दिया। कहा कि घटना के बाद आए डीएम और एसपी ने जो भी सवाल पूछे, उनका जवाब दिया।





मोबाइल व दो टेबलेट भी कब्जे में
बच्चों की हालत गंभीर थी। कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं थे। घटना वाले दिन बेसमेंट में महक आ रही थी। माचिस जलाते ही विस्फोट हुआ था। पुलिस मेरे लाइसेंसी असलहे राइफल व पिस्टल ले गई। बच्चों के चार मोबाइल व दो टेबलेट भी कब्जे में हैं। घर सील कर दिया। सभी कपड़े, खाने-पीने का सामान उसी घर में बंद हैं। वह इस लड़ाई को लड़ेंगी। उनके साथ सपा महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा, महासचिव रजत क्रांतिकारी, अधिवक्ता पुष्पेंद्र यादव आदि थे। वहीं, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने आरोप को निराधार बताया और समय पर जवाब देने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed