सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Dispute over drying maize turns fatal elderly woman dies after being beaten by local strongmen

Farrukhabad: मक्का सुखाने का विवाद बना जानलेवा, दबंगों की पिटाई से बुजुर्ग महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 19 Jun 2026 09:35 AM IST
विज्ञापन
सार

Farrukhabad News: मेरापुर क्षेत्र में मक्का सुखाने के पुराने विवाद को लेकर दबंगों ने बुजुर्ग महिला चमेली देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Farrukhabad Dispute over drying maize turns fatal elderly woman dies after being beaten by local strongmen
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में मेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मेरापुर के मजरा नगला खरैंना में गुरुवार रात चमेली देवी (65)  पत्नी केदारपाल की मारपीट के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सड़क पर केदारपाल की मक्का पन्नी पर सूख रही थी। तभी ग्राम के ही निवासी प्रमोद पाल ने ट्रैक्टर मक्का पर चढ़ा दिया, जिससे पन्नी फट गई।


केदारपाल ने पन्नी फटने का विरोध किया, तो प्रमोद और मुकेश ने केदारपाल के साथ मारपीट कर दी। मारपीट का बाद में सुलह समझौता हो गया। गुरुवार रात में केदारपाल अपनी पत्नी चमेली देवी के साथ मक्का बोरियों में भर रहे थे। सभी मुकेश पाल अन्य साथियों के साथ आकर गाली गलौज करने लगा। साथ ही, चमेली के साथ मारपीट कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन





शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इससे चमेली देवी की मौके पर ही मौत हो गई। चमेली देवी अपने पति के साथ खेती-बाड़ी का कार्य करती थी। पुत्री रश्मि का रो-रोकर बुरा हाल है। भतीजे नरेंद्र पाल ने 112 नंबर पर सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। 112 पुलिस की सूचना पर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। भतीजे नरेंद्र पाल  ने थाने में पोस्टमार्टम के लिए तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed