{"_id":"69a91bf8aca80bd0800f0219","slug":"farrukhabad-elderly-man-murdered-attacked-with-sticks-and-rods-over-farmland-dispute-one-woman-injured-2026-03-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; खेत के विवाद में लाठी-डंडों से किया हमला, एक महिला गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; खेत के विवाद में लाठी-डंडों से किया हमला, एक महिला गंभीर घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:36 AM IST
विज्ञापन
सार
Farrukhabad News: कायमगंज के अलाहदादपुर में खेत के विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर सूरज सिंह की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हमले में एक महिला भी घायल हुई है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मृतक की फाइल फोटो और रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव अलाहदादपुर में बुधवार शाम खेत के विवाद को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में सूरज सिंह (60) की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
Trending Videos
सूरज सिंह के भतीजे के घर जा रहे थे। इसी दौरान परिवार के कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि थोड़ी देर बाद हमलावर उनके घर पहुंच गए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में सूरज सिंह और उनके भाई की पत्नी मीरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सूरज सिंह को फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घायल महिला का इलाज जारी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
