सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Man kills wife with axe, police investigating

Farrukhabad: कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को मार डाला, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 07 Mar 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Man kills wife with axe, police investigating
महिला की निर्मम हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रेमनगर में शनिवार सुबह घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रेमनगर निवासी शिवानी (22) पत्नी विजय कोरी को उसके पति ने किसी बात को लेकर हुए विवाद में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Trending Videos


शिवानी का मायका गांव घसिया चिलौली में है। उसके पिता चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि दामाद मकान बनवाने के लिए रुपये की मांग कर रहा था। रुपये न देने पर वह पहले भी उनकी बेटी को जलाकर मारने का प्रयास कर चुका था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में दो भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed