{"_id":"69ca11301e190c38e8024654","slug":"farrukhabad-police-team-attacked-during-patrol-sub-inspector-and-two-constables-injured-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: गश्त के दौरान पुलिस टीम पर हमला, दरोगा व दो सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: गश्त के दौरान पुलिस टीम पर हमला, दरोगा व दो सिपाही घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:36 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में देर रात गश्त के दौरान पुलिस टीम पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। बिरियन तिराहे के पास सड़क पर गाड़ी खड़ी कर उसके बोनट पर चढ़कर हंगामा कर रहे युवकों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की, तो वे भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। हमले में दरोगा लालजी यादव समेत सिपाही मनोज और मेघश्याम घायल हो गए।
Trending Videos
आरोपियों ने पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी और जान से मारने की धमकी दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामले में मोहल्ला छपट्टी निवासी हुजैब मंसूरी, रिहान, अरसान मंसूरी, महबूब अंसारी और राजिक को नामजद करते हुए 8-10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन