सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   It is difficult to go to Hardoi due to the collapse of the pontoon bridge.

Farrukhabad News: पंटून पुल टूटने से हरदोई जाना मुश्किल, किसान भी परेशान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
It is difficult to go to Hardoi due to the collapse of the pontoon bridge.
फोटो-7 कमालगंज-हरदोई मार्ग के महमदगंज मड़ैयन घाट पर टूटा हुआ पंटून पुल। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
कमालगंज। गंगा नदी के महमदगंज मड़ैयन घाट पर पंटून पुल के टूटने से हरदोई जाने का रास्ता बंद है। इससे लोग परेशान हैं। मंडी में कृषि उपज लाने की उम्मीद संजोए किसानों को भी जोर का झटका लगा है।
Trending Videos

कमालगंज-हरदोई मार्ग पर महमदगंज मड़ैयन घाट पर गंगा में पानी बढ़ने से पांच दिन पूर्व पंटून पुल टूट गया था। पुल से उतरने व चढ़ने वाला पहुंच मार्ग (अप्रोच) क्षतिग्रस्त हो गया तो पटरे हटा लिए गए। अप्रोच वाले स्थान के आगे पानी चल रहा है। अभी तक पंटून पुल होने से हरदोई तक दूरी 67 किलोमीटर पड़ रही थी। पुल के दूसरी ओर जिले के तेरा अकबर से तीन किलोमीटर पर हरदोई जिले का कुंडपुरा है। बारामऊ, ढकपुरा, बेड़ीजोर का रामगंगा पुल, कीर्तियापुर, पलिया, जोधनपुरवा होकर हरपालपुर कुल 22 किलोमीटर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरपालपुर से सांडी 15 किलोमीटर, वहां से हरदोई 22 किलोमीटर है। इस तरह कमालगंज से हरदोई 67 किलोमीटर दूरी तय कर पहुंच जाते थे। अब पंटून पुल टूटने से फर्रुखाबाद होकर हरदोई 90 किलोमीटर से ज्यादा पड़ता है। कृषि उत्पादन मंडी समिति कमालगंज गल्ला आढ़ती संघ अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि पंटून पुल जल्दी ही चालू न हुआ तो गंगापार क्षेत्र से गेहूं, जौ आदि अनाज मंडी में नहीं आ पाएगा।
संघ के पूर्व अध्यक्ष संजय कमल ने कहा कि अर्जुनपुर रामगंगा पुल से जुड़े बड़े गांव, खसौरा, अजतूपुर आदि गांवों के किसान भी नहीं आ पा रहे हैं। इसका असर कमालगंज की मंडी पर पड़ेगा। गंगापार के कड़हर की प्रधान उर्मिला, तेरा अकबरपुर के अशोक व महमदगंज सबासी के प्रधान प्रदीप कुमार ने कहा कि क्षेत्र से जाने वाला अनाज कमालगंज मंडी न पहुंच पाने पर किसानों का नुकसान होगा। इसलिए जल्द ही पंटून पुल चालू किए जाने का प्रयास किया जाना चाहिए। कृषि उपज के साथ ही आम लोगों के आवागमन में सुविधा जल्दी मिले। वहीं, फर्रुखाबाद में पांचाल घाट का भी पंटून पुल खोल दिया गया है। इससे अब पक्के पुल पर ही यातायात का पूरा दबाव बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed