सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Potato arrivals at Kamalganj Mandi fell by 500 quintals.

Farrukhabad News: कमालगंज मंडी में आलू की आमद 500 क्विंटल गिरी

संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 29 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Potato arrivals at Kamalganj Mandi fell by 500 quintals.
विज्ञापन
कमालगंज। कृषि उत्पादन मंडी समिति कमालगंज स्थित मंडी में आलू की आमद घटकर मात्र 500 क्विंटल रह गई है। इस गिरावट के कारण सभी किस्मों के आलू के भाव में 20 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आलू की कमी के चलते अब व्यापारी सीधे खेतों से माल खरीद रहे हैं या फर्रुखाबाद जिले की सातनपुर मंडी का रुख कर रहे हैं।
Trending Videos

कमालगंज मंडी, जो 31 दिसंबर को चालू हुई थी, में अब आलू की आमद काफी सिमट गई है। दरअसल, कमालगंज मंडी में पैकेट बंद आलू मिलता है, जिससे पूरे माल की गुणवत्ता परखना मुश्किल होता है। इसके विपरीत, खेतों में खुला आलू आसानी से देखा जा सकता है, इसलिए अच्छा माल सीधे खेत से ही खरीद लिया जाता है। इस स्थिति के कारण मंडी में कमतर गुणवत्ता वाला आलू ही पहुंच रहा है। व्यापारियों को मंडी के बजाय सीधे किसानों से आलू खरीदने पर 20 रुपये प्रति क्विंटल का कमीशन भी बच जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमालगंज मंडी में हाइब्रिड सफेद ख्याति आलू 250 रुपये प्रति पैकेट यानी 500 रुपये प्रति क्विंटल बिका। यह भाव पहले 230 से 240 रुपये प्रति पैकेट पर बिक रहा था। व्यापारी इशरत निराला ने बताया कि कमालगंज में माल की कम आवक के कारण कुछ व्यापारी फर्रुखाबाद की सातनपुर मंडी पहुंच रहे हैं। सातनपुर मंडी में शनिवार को आलू के भाव में करीब 20 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि देखी गई। वहां लाल आलू हॉलैंड 741 रुपये प्रति क्विंटल तक खरीदा गया। चिपसोना से बेहतर माने जाने वाले 3797 आलू का भाव 625 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा। वहीं, लाल आलू कंचन 550 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed