सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Contract worker dies after coming into contact with HT line family stages protest with body

Fatehpur: एचटी लाइन की चपेट में आकर संविदाकर्मी की मौत, परिजनों ने शव रख किया हंगामा, विधायक ने दिलाया आश्वासन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 02 Apr 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
सार

Fatehpur News: फतेहपुर के मौहार गांव में लाइनमैन नोखेलाल की मौत के बाद ग्रामीणों ने पावरहाउस पर शव रखकर प्रदर्शन किया। विधायक के हस्तक्षेप और जेई समेत तीन के खिलाफ एफआईआर के आश्वासन पर हंगामा खत्म हुआ।

Fatehpur Contract worker dies after coming into contact with HT line family stages protest with body
शव रखकर हंगामा करते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

फतेहपुर जिले के चौडगरा थाना क्षेत्र में एफआईआर दर्ज न होने पर परिजनों में पुलिस के प्रति नाराजगी बढ़ गई। पीएम के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर पावरहाउस पहुंच गए और हंगामा काटने लगे। सूचना पर पहुंचे विधायक ने अधिशासी अभियंता से वार्ता कर मामले को शांत कराया। पुलिस द्वारा एक घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज करने के आश्वासन पर परिजन शव के अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।

Trending Videos

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव मौहार निवासी नोखेलाल लोधी (40) की बुधवार को अलीपुर गांव के सामने रोड पर हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़कर फ्यूज जोड़ते समय करेंट से मौत हो गई थी। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने व सक्षम अधिकारियों को मौके पर बुलाने को लेकर पांच घंटे तक शव को उठने नहीं दिया था। महिलाओं ने आधे घंटे तक बीच रोड में बैठकर रास्ता आधा घंटे तक जाम कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ ऑफिस के सामने शव रखकर हंगामा
अधिशासी अभियंता सत्यप्रकाश द्वारा दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आश्वासन पर शव पीएम के लिए भेजा गया। बता दें कि गुरुवार सुबह सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण ट्राली में बैठकर एसडीओ ऑफिस के सामने शव रखकर हंगामा काटने लगे। भीड़ को देखते हुए भारी फोर्स बल मौके पर पहुंचा। विधायक जयकुमार सिंह जैकी भी मौके पर पहुंचे और एसडीओ ऑफिस में बैठकर अधिशासी अभियंता सत्यप्रकाश, सीओ गौरव शर्मा, मृतक की पत्नी संगीता देवी के बीच वार्ता कर तहरीर लिखी गई।





मृतक को देख लेने की धमकी भी दी गई थी
विधायक ने परिजनों को आश्वस्त किया कि एक घंटे के अंदर एफआईआर की कापी मैं लेकर दूंगा। तब जाकर परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। घटना के लिए गुटबाजी का लगाकर तीन के खिलाफ मृतक की पत्नी संगीता देवी ने तहरीर दी है। इसमें पावरहाउस में गुटबाजी में घटना को अंजाम दिए जाने का आरोप अवर अभियंता विवेक शर्मा, एसएसओ महेंद्र, लाइन मैन रावेंद्र सिंह पर आरोप लगाया गया है। यह भी लिखा है कि कुछ दिन पूर्व मृतक को देख लेने की धमकी भी दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed