फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur: Four-Hour Cross-Examination of Key Witness in Akhari Triple Murder Case

फतेहपुर अखरी हत्याकांड: चार घंटे की जिरह में विपक्षी वकीलों के आगे डटी रही मुख्य गवाह, 27 अगस्त को अगली सुनवाई

Fri, 14 Aug 2026 08:19 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फतेहपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 14 Aug 2026 08:19 PM IST
सार

Fatehpur News: अखरी के चर्चित तिहरे हत्याकांड में शुक्रवार को मुख्य गवाह मनीषा सिंह से करीब चार घंटे तक जिरह हुई। एएसजे एवं गैंगस्टर कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की ओर से तर्क रखे गए। मुख्य गवाह मनीषा सिंह विपक्षी वकीलों के सवालों का जवाब देती रहीं।

विज्ञापन
Fatehpur: Four-Hour Cross-Examination of Key Witness in Akhari Triple Murder Case
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

जिले के चर्चित अखरी गांव के तिहरे हत्याकांड में शुक्रवार को एएसजे (विशेष न्यायाधीश) और गैंगस्टर कोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। एएसजे कोर्ट नंबर चार की न्यायाधीश चेतना चौहान के समक्ष मामले की मुख्य गवाह और वादी मनीषा सिंह की गवाही दर्ज कराई गई। इस दौरान विपक्षी वकीलों ने करीब चार घंटे तक तीखे सवालों की बौछार कर उन्हें उलझाने की कोशिश की, लेकिन मनीषा सिंह कोर्ट में मजबूती से डटी रहीं और हर सवाल का बेबाकी से जवाब दिया।

विज्ञापन

वर्चस्व की जंग में हुई थी तीन लोगों की हत्या

उल्लेखनीय है कि हथगाम थाना क्षेत्र के अखरी गांव में 8 अप्रैल 2025 को वर्चस्व की रंजिश के चलते भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के किसान नेता विनोद सिंह (45), उनके भाई अनूप सिंह (40) और भतीजे अभय प्रताप सिंह (21) की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस दिल दहला देने वाले सामूहिक हत्याकांड में मृतक अनूप सिंह की पत्नी मनीषा सिंह वादी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में गांव का पूर्व प्रधान सुरेश उर्फ मुन्नू सिंह, उसका बेटा पीयूष सिंह, भूपेंद्र, सज्जन, विवेक और जॉन उर्फ विपुल मुख्य आरोपी हैं। सभी आरोपी कौशाम्बी जेल में बंद हैं और उन पर हत्या, बलवा सहित गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन

दोनों मुकदमों में अब अलग-अलग तिथियों पर होगी सुनवाई

शुक्रवार सुबह 11 बजे मनीषा सिंह गवाही के लिए कोर्ट में पेश हुईं। लंच ब्रेक के बाद दोपहर 3:30 बजे तक जिरह का सिलसिला चलता रहा। लंबी बहस के बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 27 अगस्त की तिथि तय की है। वहीं, गैंगस्टर कोर्ट में तत्कालीन हथगाम थाना प्रभारी (इंस्पेक्टर) दुर्गेश प्रसाद गुप्ता की गवाही दर्ज की गई, जहाँ अगली सुनवाई 24 अगस्त को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed