सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Hellish Living Conditions in Rani Colony Sewage Water Flows on Streets EO said I Have No Information

Fatehpur: पॉश रानी कॉलोनी में नरकीय जीवन, सड़क पर बह रहा नालियों का गंदा पानी, ईओ बोले- जानकारी नहीं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 03 May 2026 10:59 AM IST
विज्ञापन
सार

Fatehpur News: रानी कॉलोनी में पिछले तीन महीने से नालियों का पानी मुख्य सड़क पर जमा है। टूटी पुलिया और गंदगी के चलते दोपहिया वाहन चालक और स्कूली बच्चे आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों का धंधा मंदा हो गया है और इलाके में बीमारियों फैलने का डर बना हुआ है।

Fatehpur Hellish Living Conditions in Rani Colony Sewage Water Flows on Streets EO said I Have No Information
रानी कॉलोनी में बीते दो-तीन महीनों से बजबजा रही हैं नालियां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

फतेहपुर शहर की पॉश कही जाने वाली रानी कॉलोनी इन दिनों बदहाल व्यवस्था का शिकार है। आंबेडकर स्कूल से बिंदकी बस स्टॉप जाने वाले मुख्य मार्ग पर पिछले दो-तीन महीनों से नालियां बजबजा रही हैं और गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे लोगों का रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो रहा है।

Trending Videos

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर जलभराव के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग जोखिम भरा बन गया है। टूटी हुई पुलिया के कारण आए दिन बाइक और साइकिल सवार फिसलकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Fatehpur Hellish Living Conditions in Rani Colony Sewage Water Flows on Streets EO said I Have No Information
रानी कॉलोनी में जलभराव - फोटो : amar ujala

बदबू और गंदगी के कारण कम हो गए हैं ग्राहक
इस रास्ते से स्कूली बच्चों का भी रोजाना आना-जाना होता है। इन्हें गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। मंदिर जाने वाले श्रद्धालु भी इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। इससे परेशानी और बढ़ जाती है। जलभराव और गंदगी से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि बदबू और गंदगी के कारण ग्राहक कम हो गए हैं।

Fatehpur Hellish Living Conditions in Rani Colony Sewage Water Flows on Streets EO said I Have No Information
नालियों की सफाई न होने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी - फोटो : amar ujala

ईओ बोले- समस्या की जानकारी नहीं
इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। कई बार नगर पालिका में शिकायत करने के बावजूद केवल आश्वासन ही मिला। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। वहीं नगर पालिका के ईओ रविंद्र कुमार ने बताया कि समस्या की जानकारी नहीं है। मौके पर टीम भेजकर समाधान कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed