फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Suspicious death of a helper police halt cremation and launch an investigation

Fatehpur: मोबाइल चार्जिंग या परिजनों की पिटाई? खलासी की संदिग्ध मौत, पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार, जांच शुरू

Sun, 12 Jul 2026 12:39 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 12 Jul 2026 12:39 PM IST
सार

Fatehpur News: ललौली थाना क्षेत्र में एक ट्रक खलासी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन इसे करंट लगने से हुई मौत बताकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, लेकिन ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संस्कार रुकवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
Fatehpur Suspicious death of a helper police halt cremation and launch an investigation
मृतक की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में ट्रक के खलासी की शनिवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन शव का रविवार को अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे। ग्रामीणों ने युवक की हत्या कर शव का अंतिम संस्कार किए जाने की तैयारी की पुलिस को खबर दी। पुलिस ने अंतिम संस्कार रोक शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव गांव निवासी सीताराम लोधी (35) ट्रक में खलासी था। उसकी शनिवार रात नौ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। भाई कुलदीप ने बताया कि सीताराम लोधी मोबाइल चार्जिंग पर रात को लगा रहा था। चार्जर लगाते वक्त करंट की चपेट में आने से सीताराम की मौत हो गई।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
परिजन रविवार सुबह शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। किसी ग्रामीण ने डायल 112 नंबर पर सीताराम की परिजनों की पिटाई से मौत होने की सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद राव मौके पर पहुंचे और शव का अंतिम संस्कार की तैयारी रोक दी। मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed