सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Womans body found stuffed in a sack with severe facial injuries suspect on motorcycle spotted on CCTV

‘लाश’ का राज: बोरी में बंधा मिला था महिला का शव, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान, CCTV में दिखा संदिग्ध बाइक सवार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 14 Jun 2026 09:35 AM IST
विज्ञापन
सार

Fatehpur Crime News: खागा हाईवे पर बोरी में बंद मिली अज्ञात महिला की शिनाख्त न होने पर पुलिस की सात टीमें पड़ोसी जिलों में जांच कर रही हैं। पुलिस सीसीटीवी में कैद संदिग्ध बाइक सवार को घटना का मुख्य कड़ी मानकर तलाश रही है।

Fatehpur Womans body found stuffed in a sack with severe facial injuries suspect on motorcycle spotted on CCTV
अज्ञात महिला का शव मिलने का मामला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर इस्कुरी गांव के पास बोरी में मिले महिला के शव की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो सकी। मामले के खुलासे के लिए गठित पुलिस की सात टीमें पड़ोसी जिलों में रवाना की गई हैं। पुलिस को आशंका है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव यहां लाकर फेंका गया।


दिशा भ्रमित करने के लिए हत्यारे उल्टी दिशा से आए हो सकते हैं। इस संभावना के मद्देनजर पुलिस हाईवे के दोनों ओर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हाईवे किनारे नाले के नीचे पीली बोरी में करीब 35 वर्षीय महिला का शव ट्यूब की रबर से बंधा मिला था। महिला के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए थे। इससे हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका और मजबूत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद
जांच में जुटी टीमें कौशाम्बी, बांदा, चित्रकूट और रायबरेली समेत पड़ोसी जिलों में भेजी गई हैं। पुलिस शव की फोटो के आधार पर गुमशुदा महिलाओं के रिकॉर्ड खंगाल रही है। पहचान के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि महिला की पहचान और घटना के खुलासे के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं। जल्द ही महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।

संदिग्ध बाइक सवार जांच के दायरे में
घटना के बाद से पुलिस एक संदिग्ध बाइक सवार की तलाश में जुटी है। वह एक होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। बाइक के पीछे पीले रंग की बोरी बंधी दिखाई दी थी। पुलिस उसकी पहचान और गतिविधियों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

पहले भी मिले लावारिस महिलाओं के शवों की नहीं हुई पहचान

  • वर्ष 2023 में खागा के बुदवन गांव में एक युवती का जला हुआ शव मिला।
  • वर्ष 2023 में कोतवाली क्षेत्र के बरकतपुर गांव में युवती का शव बरामद हुआ।
  • वर्ष 2023 में अजनई गांव के समीप एक युवक का हत्यायुक्त शव मिला।
  • वर्ष 2022 में खागा के दयालपुर गांव में महिला का शव मिला।
  • वर्ष 2021 में खखरेरू थाना क्षेत्र के ख्वाजीपुर गांव में महिला का शव बरामद हुआ।
  • वर्ष 2021 में गाजीपुर थाना क्षेत्र में लाल पर्स वाली महिला की हत्या के बाद शव फेंका गया।
  • वर्ष 2021 में कल्यानपुर थाना क्षेत्र में महिला का हाथ कटा व जला हुआ शव मिला।
  • वर्ष 2018 में कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पिलखनी में महिला का शव मिला।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed