सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Youth leaves home for shop found hanging from tree in forest family members inconsolable with grief

Fatehpur: घर से दुकान के लिए निकला था युवक, जंगल में पेड़ से लटका मिला शव; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 24 Apr 2026 11:36 AM IST
विज्ञापन
सार

Fatehpur News: गाजीपुर के भिटार मोहल्ले में युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कहा कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा।

Fatehpur Youth leaves home for shop found hanging from tree in forest family members inconsolable with grief
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

फतेहपुर जिले में गाजीपुर कस्बे के मोहल्ला भिटार में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कल्लू रैदास का पुत्र राहुल (18), जो पेशे से बाल कटिंग का काम करता था। गुरुवार सुबह रोज की तरह अपनी दुकान के लिए घर से निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की।

Trending Videos

खोजबीन के दौरान राहुल का शव घर से लगभग 500 मीटर दूर एक जंगल में बबूल के पेड़ से लटका हुआ मिला। यह देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर गाजीपुर अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी अग्रिम कार्रवाई
मृतक के पिता कल्लू रैदास, मां इंद्रानी और भाई विजय, उमेश और ननकाई का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना अध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। इसके बाद रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed