{"_id":"69ee1aabf58d97b93e0c49d4","slug":"fir-filed-against-three-including-a-journalist-for-breaking-into-home-and-assaulting-female-block-chief-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: घर में घुसकर महिला ब्लाॅक प्रमुख से मारपीट पर पत्रकार सहित तीन पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: घर में घुसकर महिला ब्लाॅक प्रमुख से मारपीट पर पत्रकार सहित तीन पर प्राथमिकी
Sun, 26 Apr 2026 07:32 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 26 Apr 2026 07:32 PM IST
सार
Banda News: जसपुरा ब्लाॅक प्रमुख ने बताया कि छवि खराब करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो डाला है। शिकायत करने पर महिला हमलावरों ने ब्लाक प्रमुख सहित पूरे परिवार को मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर भाजपा की महिला ब्लाॅक प्रमुख के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। ब्लॉक प्रमुख ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर महिला पत्रकार सहित उसके तीन साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
शहर के चिल्ला रोड स्थित गुलाब नगर निवासी जसपुरा की भाजपा ब्लाक प्रमुख राजकुमारी निषाद ने पुलिस को बताया कि 19 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे वह बच्चों के साथ घर में बैठी थी। इसी दौरान पत्रकार मंजू शर्मा और निशा शर्मा व दो अज्ञात महिलाएं अचानक घर में घुस आईं और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
ब्लाॅक प्रमुख का आरोप है कि घटना के दौरान एक महिला आरोपी ने मारपीट का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की गई। विरोध करने पर आरोपियों ने धमकी दी कि अगर कहीं शिकायत की तो पूरे परिवार को जान से मरवा दिया जाएगा। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद से वह और उनका परिवार दहशत में है। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख की तहरीर पर प्राथमिकी दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन