सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five injured as car overturns after driver dozes off

Kanpur News: चालक को झपकी आने से पलटी कार, पांच घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Five injured as car overturns after driver dozes off
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। नोएडा जाते समय रविवार को चालक को झपकी आने के अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक समेत एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। यूपीडा टीम ने घायलों को अस्पताल भेजा।
Trending Videos


बिहार के थाना बक्सर के गांव सोनीपट्टी निवासी पीयूष (28) कार लेकर बिहार से नोएडा जा रहे थे। साथ में पिता विश्वनाथ राय (55) परिवार की आशा राय (48), अंकित राय (29) और कौशांबी राय (20) भी थे। तालग्राम क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बहादुरपुर गांव के पास सुबह छह बजे चालक को झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ती हुई दूसरी लेन पर जाकर पलट गई। इससे चीख-पुकार मच गई। कार सवार सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर यूपीडा सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह , सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, एटलस गश्ती के राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। क्षतिग्रस्त कार को टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed