फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five-Year-Old Girl Injured After Stone Pelting on Moving Train in Banda

Banda: चलती ट्रेन में पत्थरबाजी; अतर्रा में किशोर ने फेंका पत्थर, 5 साल की मासूम का सिर फटा

Sat, 16 May 2026 06:42 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 16 May 2026 06:42 PM IST
सार

Banda News: जिले के अतर्रा कस्बे में चलती ट्रेन पर पथराव की घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई। अंबेडकर नगर एक्सप्रेस पर हुए इस हमले में पांच वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन
Five-Year-Old Girl Injured After Stone Pelting on Moving Train in Banda
ट्रेन की प्रतीकात्मक तस्वीर।  - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंबेडकर नगर एक्सप्रेस जब अतर्रा स्टेशन के पास से गुजर रही थी, तभी ट्रैक के किनारे खड़े एक किशोर ने ट्रेन के कोच पर पत्थर फेंका। पत्थर सीधे खिड़की के कांच से टकराकर अंदर बैठी बच्ची के सिर पर लगा। अचानक हुई इस घटना से कोच में मौजूद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना रेलवे स्टाफ को दी।

विज्ञापन

बच्ची को प्राथमिक उपचार देने के साथ ही घटना की जानकारी जीआरपी और आरपीएफ को दी गई। रेलवे पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात किशोर की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि ट्रैक के आसपास रहने वाले लोगों को जागरूक किया जा रहा है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा पर उठते सवाल

ट्रेनों पर पथराव की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इस रूट पर शरारती तत्वों द्वारा ट्रेनों को निशाना बनाने की शिकायतें मिलती रही हैं। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि संवेदनशील इलाकों और आउटर सिग्नल के पास सुरक्षा गश्त बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

विज्ञापन

रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों के मुताबिक, मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पत्थरबाजी करने वालों की पहचान के लिए स्थानीय मुखबिरों की मदद ली जा रही है। रेलवे ने अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति पटरी के किनारे संदिग्ध गतिविधि देखे, तो तुरंत सुरक्षा हेल्पलाइन पर सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed