{"_id":"69c1a2ad7f8e7364f2083935","slug":"gandhigram-friends-club-superior-spirit-national-club-and-iit-campus-win-matches-in-kdma-cricket-league-kanpur-news-c-362-1-ka11003-143984-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: केडीएमए क्रिकेट लीग में गांधीग्राम, फ्रेंड्स क्लब, सुपीरियर स्पिरिट, नेशनल क्लब और आईआईटी कैंपस ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: केडीएमए क्रिकेट लीग में गांधीग्राम, फ्रेंड्स क्लब, सुपीरियर स्पिरिट, नेशनल क्लब और आईआईटी कैंपस ने जीते मैच
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में सोमवार को हुए पहले मैच में फ्रेंड्स क्लब ने प्रिंस क्लब को सात विकेट से और दूसरे मैच में सुपीरियर स्पिरिट ने सोनेट क्लब छह विकेट से हराया। तीसरे मैच में गांधीग्राम ने किंग्स क्लब को 84 रन से और चौथे मैच में नेशनल क्लब ने अशोका ज्योति को सात विकेट से मात दी। पांचवें मैच में आईआईटी ने एमयूसी को 12 रन से हराया।
राहुल सप्रू मैदान पर हुए पहले मैच में प्रिंस क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में आठ विकेट पर 181 रन बनाए। टीम से सत्यम सिंह ने 56, आयुष वर्मा ने 29 रन बनाए। वहीं फ्रेंड्स क्लब ने 27 ओवर में तीन विकेट खोकर 182 रन बनाकर मैच जीता। टीम से अभिजीत ने शानदार 100 रन की पारी खेली, जबकि मो. साद ने 27 रन बनाए।
श्यामनगर के पीएसी मैदान पर हुए दूसरे मैच में सोनेट क्लब की टीम तय ओवर में 133 रन पर सिमट गई। टीम से आनंद ने 31 और आर्यन सिंह ने 28 रन बनाए। वहीं सुपीरियर स्पिरिट टीम ने 17 ओवर में चार विकेट पर 135 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम से कुंवर शिवम सिंह ने 50 और उत्कर्ष मौर्य ने 34 रन की पारी खेली। मंटोरा मैदान पर हुए तीसरे मैच में गांधीग्राम टीम ने तय ओवर में 182 रन बनाए। टीम से समर पटेल ने 48 रन जोड़े। वहीं किंग्स क्लब की पूरी टीम 98 रन पर आउट हो गई।
गांधीग्राम की टीम ने 84 रन से जीत हासिल की। राम लखन भट्ट मैदान पर हुए चौथे मैच में अशोका ज्योति की टीम ने तय ओवर में 147 रन बनाए। वहीं नेशनल क्लब ने 30.1 ओवर में सात विकेट पर 148 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। टीम से अभिनव सिंह ने 38 रन जोड़े। आईआईटी जिमखाना मैदान पर हुए पांचवें मैच में कैंपस आईआईटी की टीम ने 154 रन बनाए। इसमें अनुराग ने 50 और सौरभ शर्मा ने 35 रन जोड़े। वहीं, एमयूसी की पूरी टीम 142 रन पर आउट हो गई।
Trending Videos