{"_id":"6a05ce8adafadced94026f53","slug":"girlfriend-demanded-money-through-phone-blackmail-distraught-youth-ends-his-life-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंजरस इश्क: फोन पर ब्लैकमेल कर पैसे मांगती थी प्रेमिका, क्षुब्ध युवक ने मौत को गले लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंजरस इश्क: फोन पर ब्लैकमेल कर पैसे मांगती थी प्रेमिका, क्षुब्ध युवक ने मौत को गले लगाया
Thu, 14 May 2026 07:07 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 14 May 2026 07:07 PM IST
सार
Banda News: प्रेमिका की ब्लैकमेल से परेशान युवक ने जान दे दी। प्रेमिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले के अतर्रा में प्रेम संबंध के चलते ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर 23 वर्षीय युवक रोशन ने आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई ने प्रेमिका शशि के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। राजबहादुर ने पुलिस को बताया कि बीते शुक्रवार को रोशन ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। रोशन के मोबाइल फोन की जांच से पता चला कि उसका गिरवा निवासी शशि से प्रेम संबंध था।
विज्ञापन
शशि उसे रोजाना फोन पर ब्लैकमेल कर पैसे मांगती और मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी। आत्महत्या से एक दिन पहले भी शशि ने उसे झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी थी। घटना के बाद युवक के परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। थाना प्रभारी संजीव कुमार चौबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन