फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Goods worth ₹12 lakh stolen from scrap warehouse in Koyla Nagar; incident captured on CCTV

कानपुर: कोयला नगर में स्क्रैप गोदाम से 12 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Mon, 28 Sep 2026 03:09 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 28 Sep 2026 03:09 PM IST
सार

घटना चकेरी के भवानी नगर में सोमवार तड़के करीब तीन बजे की है। तीन शातिर ऑटो से आए थे और माल लेकर फरार हुए। 

विज्ञापन
Goods worth ₹12 lakh stolen from scrap warehouse in Koyla Nagar; incident captured on CCTV
स्क्रैप गोदाम में चोरी का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चकेरी के कोयला नगर के भवानी नगर में स्क्रैप गोदाम में गेट का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने नगदी, जेवरात समेत 12 लाख का माल पार कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ऑटो में तीन शातिर कैद हुए है। जिसमें एक ऑटो लेकर बाहर खड़ा रहा। जबकि दो अंदर जाकर चोरी की घटना को अंजाम दिए। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन


कछियाना बर्तन बाजार निवासी विपिन दीक्षित का भवानी नगर में आराध्या इंटरप्राइजेज नाम से स्क्रैप का गोदाम है। रविवार शाम वह गोदाम बंद करके घर चले गए थे। इसी दौरान सोमवार तड़के करीब तीन बजे ऑटो से तीन शातिर गोदाम के बाहर आकर रुके। दो साथियों ने साबड़ से मेन गेट और चैनल का ताला तोड़ा। इसके बाद अंदर दाखिल हुए। चोर गल्ले में रखें 7.61 लाख रुपये एक लैपटॉप और भारी मात्रा में कॉपर चुरा कर ले गए।

विज्ञापन

Goods worth ₹12 lakh stolen from scrap warehouse in Koyla Nagar; incident captured on CCTV
सीसीटीवी में कैद हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित विपिन जब सोमवार सुबह गोदाम आए। तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। विपिन के मुताबिक चोर करीब 12 लाख रुपये का माल ले गए है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि घटना में कुछ संदिग्ध कैद हुए है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed