{"_id":"6aba377dc993e954280b8277","slug":"kanpur-silver-thief-nabbed-at-qila-tiraha-22-ingots-of-white-metal-weighing-24-kg-recovered-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: किला तिराहे से पकड़ा गया चांदी चोर, 24 किलो सफेद धातु की 22 सिल्लियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: किला तिराहे से पकड़ा गया चांदी चोर, 24 किलो सफेद धातु की 22 सिल्लियां बरामद
Mon, 28 Sep 2026 03:16 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 28 Sep 2026 03:16 PM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया चांदी चोर व बरामद सिल्लियां
- फोटो : अमर उजाला
थाना फीलखाना पुलिस एवं सर्विलांस सेल पूर्वी जोन की संयुक्त टीम ने चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 24.348 किलो सफेद धातु की 22 सिल्लियां बरामद की हैं। बरामद माल की कीमत लाखों में बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस टीम अभियुक्त की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस के मुताबिक रात मुखबिर से सूचना मिली कि अभियुक्त फलमंडी किला तिराहा के पास खड़ा है और शहर से बाहर भागने की फिराक में है। सूचना पर थाना प्रभारी रीना सिंह मय टीम व सर्विलांस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सुलभ शौचालय के पास से एक संदिग्ध को पकड़ लिया।
विज्ञापन