सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Daughters Wedding and Bank Debt Devastated by Crop Ruin Farmer Commits Suicide by Hanging

Hamirpur: बेटी की शादी और बैंक का कर्ज, फसल की बर्बादी से टूटे किसान ने फंदा लगा दी जान, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 09 Apr 2026 09:33 AM IST
विज्ञापन
सार

Hamirpur News: मुस्करा में फसल की बर्बादी और कर्ज से परेशान किसान ने बुधवार रात घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपनी बेटी की शादी और बैंक के कर्ज को लेकर कई दिनों से मानसिक तनाव में था।

Hamirpur Daughters Wedding and Bank Debt Devastated by Crop Ruin Farmer Commits Suicide by Hanging
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

हमीरपुर जिले के मुस्करा कस्बे में  फसल की बर्बादी से तनाव में आए किसान ने अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। कस्बा थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव निवासी शुघर सिंह ने बताया कि उनका भाई चंद्रशेखर (45) पुत्र दयाराम ढाई बीघा जमीन का किसान था। बीते कई दिनों से हो रही बारिश के चलते उसकी गेहूं की फसल खराब हो गई थी।

Trending Videos

इससे वह तनाव में चल रहा था। बताया कि भाई के ऊपर बैंक का भी कर्ज था। वहीं, दूसरी ओर बेटी की शादी करनी थी। जिसके चलते परेशान था। बुधवार रात लगभग साढ़े आठ बजे बिना किसी से बोले हुए अपने घर के अंदर सोने के लिए चला गया। और घर के एक कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पिता को फंदे पर लटका देख बेटी की चीख निकल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन





शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा
चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी। मौके के पर पहुंचे थाना उप निरीक्षक राजीव कुमार साहू ने मृतक किसान के शव को कब्जे में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया और बताया कि तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed