Hamirpur Accident: बेतवा नदी में गिरा अनियंत्रित डंपर, पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे समाया, चालक की दर्दनाक मौत
Hamirpur News: बेतवा नदी पुल की रेलिंग तोड़कर एक डंपर नदी में जा गिरा। रेस्क्यू के बाद अस्पताल पहुंचे चालक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में कानपुर से महोबा की ओर जा रहा एक डंपर बुधवार-गुरुवार की रात करीब डेढ़ बजे बेतवा नदी पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरा। हादसे में चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक को बाहर निकलवाया और जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली नगर क्षेत्र में हुए हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय नाविकों की मदद से नदी में गिरे डंपर के केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
बेतवा पुल से नदी में गिरा डंपर
पुलिस को मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान राजकुमार (29) पुत्र राजा भैया निवासी मिराज पुरवा, रागौल, थाना मौदहा के रूप में हुई। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। कोतवाली प्रभारी राम आसरे सरोज ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे डंपर के बेतवा पुल से नदी में गिरने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
स्थानीय नाविकों की मदद से चालक को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया डंपर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।