Hamirpur Crime: पपीता दिलाने का झांसा देकर ले गया घर, अधेड़ पर मासूम से गलत काम करने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
Hamirpur News: हमीरपुर के पवई गांव में अधेड़ ने पांच साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर दरिंदगी का शिकार बनाया। पुलिस ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, आरोपी ने पूछताछ में आरोपों से इनकार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में जरिया थाना क्षेत्र के पवई गांव में पांच वर्षीय मासूम बच्ची को पपीता दिलाने का झांसा देकर घर ले जाने और गलत काम करने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित बच्ची की मां के अनुसार घटना 12 मई की शाम करीब छह से सात बजे के बीच की है। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि गांव निवासी खलक सिंह पुत्र रामदास अनुरागी (50) उसे पपीता दिलाने का लालच देकर अपने घर ले गया। बच्ची आरोपी को रिश्ते में दादा कहती थी।
बच्ची के कपड़ों में लगा था खून
आरोपी और पीड़ित परिवार एक ही गांव व बिरादरी के बताए जा रहे हैं। मां का आरोप है कि आरोपी बच्ची को अपने घर ले गया, जहां उसने उसके साथ गलत काम किया। कुछ देर बाद बच्ची रोती हुई घर पहुंची और मां को घटना की जानकारी दी। मां के अनुसार बच्ची के कपड़ों में खून लगा था और खून निकल भी रहा था।
तबीयत खराब होने की शिकायत करती रही
बच्ची ने भी आरोपी द्वारा गलत हरकत करने की बात बताई। घटना के बाद बच्ची सहमी रही और तबीयत खराब होने की शिकायत करती रही। पीड़िता की मां ने बताया कि कुछ समय पहले उसके ससुर की तबीयत खराब होने पर वह गांव के प्रधान की गाड़ी से उन्हें इलाज के लिए राठ ले गई थी।
आरोपी पर कभी शक नहीं हुआ
आरोप है कि उस दौरान गाड़ी आरोपी ही चला रहा था। इसी वजह से उसका परिवार में आना-जाना शुरू हुआ था। मां का कहना है कि उन्हें आरोपी पर कभी शक नहीं हुआ। प्रभारी निरीक्षक दिनेश पांडेय ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं व पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आरोपी ने पूछताछ में आरोपों से इनकार किया
आरोपी खलक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है तथा उसका बयान महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में दर्ज कराया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में आरोपों से इनकार किया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं
ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी गांव के प्रधान के यहां चालक का काम करता है। वहीं, पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी पहले भी गांव में इस तरह की हरकतों को लेकर चर्चा में रहा है। हालांकि, पुलिस ने आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास होने से इनकार किया है। मामले की जांच की जा रही है।