फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Murder Elder brother hacked to death with gadasa while asleep over a love affair

‘खूनी भाई': जमीन या अवैध संबंध?, गड़ासे से रेता बड़े भाई का गला, फिर खुद पुलिस के पास पहुंचा कातिल, कही ये बात

Tue, 14 Jul 2026 03:41 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 14 Jul 2026 03:41 PM IST
सार

Hamirpur Brother Murder Case: स्यावरी गांव में रविवार रात हरदयाल राजपूत ने अपने बड़े भाई श्याम बिहारी की धारदार गड़ासे से गला रेतकर हत्या कर दी। जहां आरोपी का बेटा इसे अवैध संबंधों का नतीजा बता रहा है, वहीं ग्रामीणों को साढ़े तीन बीघा जमीन के विवाद का संदेह है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Hamirpur Murder Elder brother hacked to death with gadasa while asleep over a love affair
Hamirpur Murder Case - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में बड़े भाई को किसी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देख क्रोधित होकर छोटे भाई ने धारदार गड़ासे से सोते समय गला रेतकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के स्यावरी गांव निवासी देवसिंह राजपूत ने बताया कि रविवार रात पिता हरदयाल राजपूत ने अपने बड़े भाई श्याम बिहारी (65) की गड़ासे से काटकर हत्या कर दी। बताया कि पिता ने दादा (ताऊ) को किसी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिससे वह आग बबूला रहते थे।

विज्ञापन

चारपाई पर सो रहे दादा का गड़ासे से गला रेत दिया
मौका पाकर उन्होंने रात करीब एक बजे अकेले कमरे में चारपाई पर सो रहे दादा (ताऊ) का गड़ासे से गला रेत दिया। मृतक के नाम पर साढ़े तीन बीघा जमीन थी, जिस पर खेती किसानी करते थे। मृतक की शादी के कुछ साल बाद ही पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत होने पर कोई संतान नही थी।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
हत्यारोपी हरदयाल कस्बे के जवाहर नवोदय विद्यालय में खाना बनाने का काम करते हैं। सूचना पर सीओ शाहरुख खान कोतवाल अनूप सिंह व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल की। हत्यारोपी के बेटे देवसिंह ने पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

रात दो बजे हत्यारोपी पिता को साइकिल से कोतवाली ले गया बेटा
देवसिंह ने बताया कि पिता हरदयाल हत्या करने के बाद घर पहुंचे। हरदयाल ने बेटे देवसिंह व पत्नी माया देवी को घटना की जानकारी दी। बेटे ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पिता को रात दो बजे साइकिल पर बैठाकर कोतवाली पहुंचाया और पुलिस को जानकारी दी।

साढ़े तीन बीघा जमीन हो सकती है मौत का कारण
हत्या की खबर सुनकर पुलिस भी सकते में आ गई और आरोपी को कोतवाली में ही बैठा लिया। मृतक श्यामबिहारी का कोई वारिश नही था वह अपने छोटे भाई हरदयाल के परिजनों के साथ रहकर जीवन यापन करता था। हत्यारोपी के बेटे देवसिंह ने हत्या का कारण किसी महिला से प्रेम प्रसंग होना बताया है।

मृतक सरल स्वभाव व धार्मिक प्रवृत्ति का था
जबकि ग्रामीणों का मानना है कि मृतक सरल स्वभाव व धार्मिक प्रवृत्ति का था। उसके किसी महिला से अवैध संबंध नही थे। ग्रामीण हत्या की मुख्य वजह अवैध संबंध नही बल्कि मृतक के नाम साढ़े तीन बीघा जमीन को मान रहे हैं। कहा कि यदि पुलिस हत्यारोपी व परिजनों से पूछताछ करें तो सच्चाई सामने आ सकती है।

मृतक खुद खरीदकर लाया था धारदार गड़ासा
मृतक के भतीजे देवसिंह ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले उनके दादा (ताऊ) श्यामबिहारी क्षेत्र में अपने साथियों के साथ रामायण पाठ करने के लिए गए थे। जहां से वापस आते समय गड़ासा खरीदकर लाये थे। आज उसी गड़ासे से पिता ने दादा की हत्या कर दी है। पुलिस ने गड़ासे को कब्जे ले लिया है।

मंझले भाई की भी अवैध संबंध में गोली मारकर हुई थी हत्या
स्यावरी गांव निवासी मृतक श्यामबिहारी राजपूत अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। दूसरे नंबर के भाई हरीसिंह राजपूत का गांव की ही महिला से अवैध संबंध थे। सन 2011 में महिला के बेटे ने ही गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed