सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Teenager Hangs Himself After Being Refused Permission to Swim in Pool

जिद ने छीनी खुशियां: स्विमिंग पूल में नहाने से मना करने पर किशोर ने लगाया फंदा, इकलौते बेटे की मौत से कोहराम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 26 May 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Hamirpur News: मामूली बात से नाराज होकर किशोर ने मौत को गले लगा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Hamirpur: Teenager Hangs Himself After Being Refused Permission to Swim in Pool
आर्यन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

परिजन की ओर से स्विमिंग पूल में नहाने से मना करने से नाराज एक किशोर ने सोमवार की रात घर में फंदा लगा लिया। जानकारी पर परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Trending Videos


फत्तेपुर मोहल्ला निवासी रामलाल ने बताया कि बेटा नमन उर्फ आर्यन (17) सोमवार को स्विमिंग पूल में नहाने जाने की जिद कर रहा था। इसी बीच खंडेह गांव में तालाब में डूबकर तीन बच्चों की मौत की घटना हुई थी। इस घटना से चिंतित होकर सभी ने उसे बाहर नहाने जाने से मना कर दिया था। इससे वह नाराज हो गया और अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसे कमरे में फंदे से लटका देखा। इस पर उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद से मां ममता रो-रोकर बेहाल हैं। नमन परिवार का इकलौता पुत्र था उसकी एक बहन भी है। उसके पिता शिक्षामित्र हैं। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी कोई शिकायती पत्र नहीं दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed