सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Teenager Insisted on Going to Swimming Pool Hanged Himself After Being Refused by family

Hamirpur: स्विमिंग पूल जाने की जिद पर अड़ा था किशोर, मना करने पर लगाया फंदा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 26 May 2026 12:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Hamirpur News: मौदहा कस्बे में स्विमिंग पूल जाने से मना करने पर नाराज किशोर ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घटना की जांच की जा रही है।

Hamirpur Teenager Insisted on Going to Swimming Pool Hanged Himself After Being Refused by family
मृतक आर्यन की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

हमीरपुर जिले में मौदहा कस्बे के फत्तेपुर मोहल्ले में एक किशोर ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन उसे गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फत्तेपुर मोहल्ला निवासी नमन उर्फ आर्यन (17) पुत्र रामलाल ने सोमवार देर रात घर में फंदा लगा लिया।

Trending Videos

बताया गया कि वह स्विमिंग पूल में नहाने जाने की जिद कर रहा था। इसी बीच खंडेह गांव में तालाब में डूबकर तीन बच्चों की मौत की घटना से चिंतित परिजनों ने उसे बाहर नहाने जाने से मना कर दिया था। इससे वह नाराज हो गया। कुछ देर बाद परिजनों ने उसे कमरे में फंदे से लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में परिजन और मोहल्ले के लोग उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की अभी कोई तहरीर नही मिली
यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता रामलाल सरकारी स्कूल में शिक्षामित्र हैं। नमन परिवार में इकलौता पुत्र था। उसकी एक बहन है। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी सन्तोष सिंह ने बताया कि परिजनों की तरह से अभी कोई तहरीर नही मिली है, मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed