सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Unidentified Vehicle Collides with Moped Uncle and Nephew Die One Critically Injured

Hamirpur: अज्ञात वाहन ने मोपेड को मारी टक्कर, मामा-भांजे की मौत और एक गंभीर, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 15 May 2026 11:46 AM IST
विज्ञापन
सार

Hamirpur News: मौदहा में गुरुवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से मोपेड सवार मामा-भांजे की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच और फरार चालक की तलाश कर रही है।

Hamirpur Unidentified Vehicle Collides with Moped Uncle and Nephew Die One Critically Injured
घटनास्थल पर रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा टिकरी बुजुर्ग स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास हुआ। क्षेत्राधिकारी मौदहा राजकुमार पांडे ने बताया कि गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे टीवीएस मोपेड सवार तीन लोग टिकरी गांव से कपसा की ओर जा रहे थे।

Trending Videos

इसी दौरान सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने मोपेड में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में फत्तेपुरवा निवासी रामबिहारी (40), टिकरी बुजुर्ग निवासी समीर वर्मा (20) और रामबहोरी (48) घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौदहा पुलिस और डायल-112 टीम मौके पर पहुंची। आनन फानन सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी मौदहा भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन





दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
यहां डॉक्टरों ने रामबिहारी और समीर वर्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि रामबहोरी का उपचार जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सीओ राजकुमार पांडे ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है और मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed