फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरतालिका तीज: व्रती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलती वरना सुहाग पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव

Wed, 12 Sep 2018 04:54 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 12 Sep 2018 04:54 PM IST
सार

- पति की दीर्घायु के लिए कन्याएं और विवाहित महिलाएं रख सकती हैं ये व्रत

विज्ञापन
Haratalika Teej 2018
हरतालिका तीज
हरतालिका तीज व्रत बुधवार (12 सितंबर) को है। सुयोग्य वर और पति की दीर्घायु के लिए ये निर्जला व्रत रखा जाता है। तिवारी, त्रिपाठी और पांडेय आदि में रक्षा सूत्र भी बांधा जाता है। इसमें श्रृंगार सामग्री का विशेष महत्व होता है।

 
Haratalika Teej 2018
हरतालिका तीज
ये व्रत कन्याएं और विवाहित महिलाएं दोनों ही रख सकती हैं। व्रत में भगवान शिव और पार्वती की पूजा की जाती है। आचार्य अजय गौड़ और आचार्य सत्येंद्र अग्निहोत्री ने बताया कि जो व्रत न कर सके, वह मन में व्रत धारण कर उसका पालन करें। व्रत का पारण अगले दिन सूर्योदय से पहले भगवान शिव के अर्घ्य को जल देने के बाद ही होता है। इसके बाद सबसे पहले मीठा खाया जाता है। 
 

ये है मान्यता

Haratalika Teej 2018
हरतालिका तीज
मां पार्वती ने भगवान शिव की प्राप्ति के लिए भाद्रपद मास की तृतीया को हस्त नक्षत्र में निर्जला पूजन किया था। ताकि  हर जन्म में उन्हें पति के रूप में शिव की प्राप्ति हो। इसी आकांक्षा के साथ हिमालय पर रह कर पूजन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीज व्रत रखने वाली महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलती 

Haratalika Teej 2018
हरतालिका तीज
- हरतालिका तीज व्रत व पूजन करने वाली महिलाअों को इस दिन क्रोध करने से बचना चाहिए। 
- तीज व्रत रखने वाली महिलाअों को रात में सोना नहीं चाहिए। महिलाअों को रात भर ईश्वर का ध्यान व भजन करना चाहिए। 
- तीज व्रत रखने वाली महिलाअों को बुजुर्गों का अपमान नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन
Haratalika Teej 2018
हरतालिका तीज
- तीज का उपवास रखने वाली महिलाअों को इस दिन दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। 
 - हरतालिका तीज के दिन महिलाअों को भूलकर भी पति से विवाद नहीं करना चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed